back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अधिक किराया मांगने पर दो एम्बुलेंस चालक गिरफ्तार, एम्बुलेंस सीज

गाजियाबाद, 20 मई (हि.स.)। कोरोना काल के चलते प्रशासन ने एम्बुलेंस के रेट निर्धारित कर दिए हैं, लेकिन संचालक निर्धारित किराए से ज्यादा वसूलने से बाज नहीं आ रहे हैं। शिकायत मिलने पर बुधवार को जब जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम खालिद अंजुम ने रियल्टी चेक करने के लिए आम ग्राहक बनकर दो एम्बुलेंस संचालकों से अलग-अलग बात की दोनों ने ही प्रशासन द्वारा निर्धारित किराए से ज्यादा किराए की मांग की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी एम्बुलेंस सीज कर ली गई है। जिलाधिकारी डॉ अजय शंकर पांडेय ने गुरुवार को बताया कि उन्हें शिकायत मिली कि कोरोना काल में कोविड संक्रमित मरीज़ों को अस्पतालों में लाने-ले जाने का किराया पूर्व से निर्धारित है। किन्तु कुछ एम्बुलेंस संचालक अभी भी आम जनता से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूल कर रहे हैं। जिसका संज्ञान लेकर ज़िलाधिकारी ने एसडीएम प्रथम ख़ालिद अंजुम को निर्देश दिया कि आम नागरिक बनकर कार्यवाही करे। ख़ालिद अंजुम ने शिकायत के सम्बन्ध में यादव एम्बुलेंस सर्विस और साँई एम्बुलेंस सर्विस को आम नागरिक बनकर दूरभाष के माध्यम से कॉल कर मरीज़ को अस्पताल ले जाने के लिए किराया पूँछा, तो दोनो ने ही निर्धारित शुल्क से अधिक माँगा। जिसके बाद उन्होंने उनसे किराया तय कर उन्हें बुलाया और मौक़े पर उन्हें गिरफ्तार कराकर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गये वाहन चालक हरी ओम् यादव व सर्वेश कुमार हैं। साथ ही दोनो एम्बुलेंसों को सीज़ करा दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵