back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंडुवाडीह में ट्राली चालक की हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

वाराणसी, 23 अप्रैल (हि.स.)। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर भिटारी रोड स्थित एक मकान में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय ट्राली चालक का रक्त रंजित शव मिला। सूचना पर डीसीपी काशी जोन अमित कुमार और एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गये। अफसरों के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन किया। अफसरों ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। भिटारी रोड पर राजकुमार गुप्ता का मकान है। उनके मकान के एक कमरे में बेगूसराय बिहार निवासी ट्राली चालक रिंकू शाह 45 वर्ष पिछले 06 वर्षों से किराये पर रहता था। साथ में पत्नी नीतू शाह बच्चों के साथ रहती है। पिछले दिनों रिंकू परिवार के साथ घर गया था। वहां पत्नी और बच्चों को छोड़कर यहां परिवार के जीविको पार्जन के लिए ट्रॉली चलाने लगा। आज पूर्वांह में रिंकू का परिचित उसके कमरे पर आया। परिचित ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अपने आप खुल गयां सामने रिंकू का अंडरवियर पहने रक्त रंजित शव देख वह सन्न रह गया। मकान मालिक को सूचना देने के बाद उसने क्षेत्रीय पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। छानबीन में पुलिस को शव के पास से लाठी भी मिली। संभावना जताई गई कि इसी लाठी से ट्राली चालक के सिर पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मौके पर पहुंचे डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि चालक की लाठी डण्डे से पीटकर हत्या की गयी है। वारदात को रिंकू के किसी परिचित ने ही अंजाम दिया है। घटना रात 10.30 बजे के आसपास हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही और जल्द ही हत्या का अनावरण कर दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵