to-save-nature-it-is-very-important-to-save-birds-ig
to-save-nature-it-is-very-important-to-save-birds-ig

प्रकृति को बचाने के लिए पक्षियों को बचाना बहुत जरूरी : आईजी

बांदा, 17 अप्रैल (हि.स.)। तिरंगा वितरण समिति द्वारा 2012 से लगातार चलाये जा रहे पक्षी बचाओ अभियान में सभी वर्ग समाज के लोग बढ़-चढ़ कर सहभागिता कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज चित्रकूट परिक्षेत्र के आईजी के. सत्य नारायण ने अपने कैम्प कार्यालय में एक पेड़ पर घोंसला और दाना पानी के पात्र टांग कर उनमें दाना पानी डाला और पक्षी बचाओ अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पक्षी पृथ्वी की सुंदरता का प्रतीक हैं और पक्षी कई तरह के पेड़ों को जन्म देते है इस तरह पक्षी प्रकृति को बनाये रखने में बड़ा योगदान देते हैं इस लिए हमे भी चाहिए कि हम पक्षी बचाने में अपना योगदान दें तिरंगा वितरण समिति द्वारा चलाये जा रहे पक्षी बचाओ अभियान की आईजी ने सराहना की। पक्षी बचाओ अभियान के अध्यक्ष शोभाराम कश्यप ने बताया कि उनके द्वारा 2012 से लगातार पक्षी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी का सहयोग मिल रहा है। पंक्षियों की विशेषता बताते हुए कश्यप ने बताया कि गौरैया पांच तरह के पेड़ लगाती है। पीपल, बरगद, ऊमर, पाकर, सेमर, इसी तरह गिलहरी चालीस तरह के पेड़ों को लगाने में अपना योगदान देती है। इन पक्षियों से ही प्रकृति है अगर पक्षी नहीं होंगे तो प्रकृति नष्ट हो जाएगी । वह बताते हैं कि, पिछले वर्ष 1101 जल पात्र और 1101 दाने के पात्र लगाए गए थे पिछले वर्ष लॉक डाउन के कारण अभियान कुछ धीमा पड़ा है फिर भी 1101 जल पात्र और इतने ही घोसले लगाकर अभियान को गति देने की कोशिश की। इस अभियान में जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी लगातार सहभागी बन रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in