back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संचारी व विषाणु जनित रोगों को लेकर न हो किसी भी प्रकार की लापरवाही

– गांवों में वॉल पेंटिंग से संचारी रोग से बचावों की जानकारी कराएं उपलब्ध झांसी, 21 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के विरुद्ध लड़ाई जारी है। ऐसे में संचारी व विषाणु जनित रोगों के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया , डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे मामलों की आशंका को देखते हुए प्रत्येक जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि जनपद में ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ प्रदेश में 01 से 31 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 01 जुलाई से पहले संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली जाए। साप्ताहिक बन्दी के दौरान शनिवार तथा रविवार को स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फाॅगिंग का विशेष कार्यक्रम यथावत संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। साथ ही, महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। शुद्ध पेयजल के दृष्टिगत शहर व ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किये जाने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर हमारे व्यवहार और लापरवाही के कारण ही आ सकती है, ऐसे समय में स्वच्छ भारत मिशन का जो मंत्र है, वह संचारी रोगों के नियंत्रण में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत व निकायों द्वारा स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फाॅगिंग व शुद्ध पेयजल के लिए लगातार कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन तथा सूचना विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण की कार्यवाही में और तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि व्यापक जागरूकता का कार्यक्रम संचालित किया जाए। पोस्टर, हैण्डबिल, इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिण्ट मीडिया के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए, इसके अतिरिक्त जिला पंचायत राज विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में वॉल पेंटिंग के माध्यम से संचारी रोगों के बचाव के उपायों की भी जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.जी के निगम, डीएफओ वीके मिश्रा, एडीएम बी प्रसाद, एसीएमओ डा. एन के जैन, डीपीआरओ जे आर गौतम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

शिव ठाकरे के घर में लगी आग, बिल्डिंग प्रबंधन की लापरवाही हुई उजागर बोले- 10 सेकंड तक तो कुछ समझा ही नहीं…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस फेम शिव ठाकरे मंगलवार की सुबह अपने घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग की घटना से पूरी...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵