back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नागरिक सुरक्षा के वार्डेनों को उनके दायित्वों का कराया बोध

वाराणसी,25 जून (हि.स.)। नागरिक सुरक्षा के चेतगंज स्थित प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को वार्डेन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्य करने का गुर बताया गया। दो पाली में आयोजित कार्यशाला में कलेक्ट्रेट प्रखंड और जैतपुरा के वार्डेनों को नागरिक सुरक्षा के उद्देश्य, वार्डेन के गुण एवं वार्डेन के दायित्वों का एहसास दिलाया गया। इसके पहले गुरूवार को भी दो बैच में कोतवाली एवं चौक प्रखंड के 60 वार्डेनों ने प्रतिभाग किया। उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यशाला में नागरिक सुरक्षा विषयों की जानकारी प्रदान की। उप नियंत्रक के अनुसार 27 एवं 28 जून को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी आयोजित है। इस अवसर पर सहायक उप नियंत्रक शारदा सिंह, विवेक कुमार, कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय, कलेक्ट्रेट और जैतपुरा के वार्डेन भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

साइबर खतरे बढ़े! ये है ईमेल और वेबसाइट पासवर्ड को सुरक्षित रखने के आसान और असरदार टिप्‍स

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीते दिनों साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार करीब 18.3 करोड़ पासवर्ड और यूजर्स...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵