the-three-day-music-festival-will-also-feature-actress-prachi-shah-performing-artists
the-three-day-music-festival-will-also-feature-actress-prachi-shah-performing-artists

त्रिदिवसीय संगीत महोत्सव में अभिनेत्री प्राची शाह भी शामिल होंगी, नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति

वाराणसी, 09 मार्च (हि.स.)। सेठ किशोरी लाल जालान सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व पर दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में त्रिदिवसीय संगीत महोत्सव का आयोजन बुधवार से किया गया है। महोत्सव में टीवी कलाकार प्राची शाह भी कथक नृत्य की प्रस्तुति देगी। महोत्सव की शुरूआत श्रीमती भावना क्याल के कथक नृत्य से होगा। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में महोत्सव के संयोजक केशव जालान, कृष्ण कुमार जालान,भगीरथ जालान ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन ही भगीरथ जालान का गायन होगा। प्रथम निशा का समापन पद्मश्री विजय घाटे के तबला वादन से होगा। दूसरे निशा में अमरेन्द्र मिश्र के सितार वादन से शुरूआत होगी। इसके बाद सौरभ-गौरव मिश्र का कथक नृत्य होगा। इस निशा का समापन पद्मश्री प्रभा आत्रे के गायन से होगा। तीसरे निशा की शुरूआत राहुल-रोहित मिश्रा के गायन से होगी। दूसरी प्रस्तुति का आकर्षण अभय रूस्तम सोपोरी का संतूर वादन होगा। महोत्सव का समापन अभिनेत्री प्राची शाह के कथक नृत्य से होगा। केशव जालान ने बताया कि आयोजन में पिछले 29 सालों से संत रमेश भाई ओझा की भी खास उपस्थिति रही है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in