the-purpose-of-the-council-is-to-save-indian-culture---rajendra-tripathi
the-purpose-of-the-council-is-to-save-indian-culture---rajendra-tripathi

परिषद का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बचाना - राजेन्द्र त्रिपाठी

राष्ट्रीय सनातन संस्कृति परिषद के अध्यक्ष बने राजेंद्र कुमार त्रिपाठी प्रयागराज, 15 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय सनातन संस्कृति परिषद के संस्थापक शिवपूजन तिवारी ने राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को उनके सामाजिक कार्यों में सहभागिता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। त्रिपाठी ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ है और इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बचाना है। इनके अतिरिक्त मनोज दुबे राष्ट्रीय संरक्षक तथा गौरव द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय सनातन संस्कृति परिषद का बहुत बड़ा दायित्व प्रदान किया गया है और मैं पूरी निष्ठा एवं कर्मठता के साथ इस दायित्व को निभाने की कोशिश करूंगा। अपने पूरे लगन एवं निष्ठा के साथ राष्ट्रीय सनातन संस्कृति परिषद का पूरे देश में विस्तार करूंगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में जो पाश्चात्य संस्कृति हावी है, उसके प्रभाव को कम करते हुए भारतीय संस्कृति एवं परम्परा तथा भारतीय रीति रिवाज व धर्म को बचाना है। इसके लिए समाज को जागरूक भी करना है। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र कुमार त्रिपाठी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। जो वर्तमान में राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव भी हैं। इन पदाधिकारियों को नियुक्त किए जाने पर यामिनी गोस्वामी, शुभाशीष देवनाथ, मनीष मिश्रा, बलराम द्विवेदी, रोहित द्विवेदी, रेवती रमण त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, ज्ञान सिंह, अनिल कुमार, हनुमान मिश्रा, संजीव गौतम, मनोज कुमार यादव, श्याम सूरत पांडे, संतोष मिश्रा, अर्चना सिंह, शांता त्रिपाठी, विद्यावती पटेल, बबीता देवी, सुमित्रा मिश्रा, सुषमा देवी आदि ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in