योगी सरकार से त्रस्त हो चुकी है जनता : अवनीश

the-public-is-upset-with-the-yogi-government-avnish

मेरठ, 04 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि प्रदेश की जनता योगी शासन से त्रस्त आ चुकी है और उम्मीदों के साथ कांग्रेस की ओर देख रही है। पंचायत चुनावों और 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुमत हासिल होगा। मंगलपांडेय नगर स्थित एक होटल में रविवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को कांग्रेस की नीतियों में ही देश व प्रदेश का हित नजर आ रहा है। जिस तरह से प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में सक्रियता बढ़ी है, उससे अन्य दलों में भागमभाग मची हुई है। इस मौके पर कई दलों के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आजाद समाज पार्टी के नेता मोहम्मद यासर सैफी ने अपने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में राशिद, आरिफ गाजी, साहिब सैफी, वसीम मेवाती, हमला, नवेद चैधरी, आरिश गाजी आदि शामिल थे। इस मौके पर हरिकिशन अंबेडकर, महेंद्र शर्मा, पंडित नवनीत नागर, आशाराम, तरुण शर्मा, हर्ष ढाका, कपिल जैन, जिले सिंह आदि मौजूद थे। कांग्रेस ने चुनावी तैयारी बैठक बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस पंचायत चुनावों में प्रत्येक पद पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगी। मेरठ जनपद में पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रति काफी जोश दिखाई दे रहा, उन्होंने कहा कि यह चुनाव उत्तर प्रदेश और देश की दिशा तय करेगा। कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए चयन समिति प्रचार समिति, लीगल समिति और कंट्रोल रूम के लोगों की सूची जल्द जारी करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in