back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विपक्ष 2024 के चुनाव मैदान में कहीं हैं ही नहीं, भारत कांग्रेस मुक्त हो रहा: केशव प्रसाद

विपक्ष 2024 के चुनाव मैदान में कहीं हैं ही नहीं। इनका गठबंधन पार्टी का गठबंधन है। परिवारवाद का गठबंधन है। भ्रष्टाचार का गठबंधन है। तुष्टिकरण का गठबंधन है।

मुरादाबाद, हि.स.। विपक्ष 2024 के चुनाव मैदान में कहीं हैं ही नहीं। इनका गठबंधन पार्टी का गठबंधन है। परिवारवाद का गठबंधन है। भ्रष्टाचार का गठबंधन है। तुष्टिकरण का गठबंधन है। देशभर में एकतरफा नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है। 24 घंटे, 24 कैरेट, 24 की तैयारी है और पूरा भारत मोदीमय है। तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

बसपा समाप्ति की ओर

दो दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंचे उपमुख्मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी का समाप्तवादी पार्टी बनना सुनिश्चित है। सपा डूबता हुआ जहाज है। बसपा समाप्ति की ओर है। कांग्रेस मुक्त भारत हो रहा है, जिसकी शुरूआत बहुत पहले उत्तर प्रदेश से ही हुई थी। गुलामनबी आजाद द्वारा यह कहना कि हमारे सभी पूर्वज हिंदू थे, इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सत्य है। वह भूतपूर्व हिंदू हैं, हम अभूतपूर्व हिंदू हैं। हमारे पूर्वजों ने इस्लामी आक्रमण सहे लेकिन हिंदू धर्म नहीं छोड़ा।

परिवारवाद की राजनीति खत्म होना आवश्यक

उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना चहाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहवान हैं कि तुष्टिकरण भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार परिवारवाद के कारण होता है, इसीलिए भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए परिवारवाद की राजनीति खत्म होना आवश्यक हैं। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, एमएलसी गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित्त, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...