back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Yogi Cabinet Decision: यूपी में टूटेगा ऑनलाइन अपराधों का नेटवर्क! योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

UP Top News: उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम पर नकेल कसा जाएगा। इसको लेकर योगी सरकार ने अहम निर्णय लिया है। सरकार ने तय किया है कि 57 जनपदों में साइबर क्राइम थाने बनाए जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम पर नकेल कसा जाएगा। इसको लेकर योगी सरकार ने अहम निर्णय लिया है। सरकार ने तय किया है कि 57 जनपदों में साइबर क्राइम थाने बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है। ऐसा होने से सभी जनपदों में साइबर क्राइम थाने हो जाएंगे। फिलहाल 18 मंडलों में साइबर क्राइम थाने हैं। अब तक आईजी स्तर के अधिकारी इनका संचालन कराते थे। अब साइबर क्राइम थाने स्थापित होने पर एसपी यह जिम्मेदारी संभालेंगे। कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों में से 19 को मंजूर मिली।

1.25 अरब रुपए से ज्यादा खर्च

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए 75 जनपदों में साइबर थानों की जरूरत महसूस हो रही थी। इनकी स्थापना पर सरकार पर एक अरब, 27 करोड़, 24 लाख, 51 हजार रुपए से अधिक की राशि का खर्च अनुमानित है। सरकार इस पर तेजी से काम करने जा रही। ये थाने जल्द स्थापित किए जाएंगे। इससे साइबर क्राइम पर अंकुश लगाया जा सकेगा। मंत्री ने बताया कि साइबर क्राइम में कन्विक्शन मामले में यूपी सबसे ऊपर है। साइबर क्राइम में नेशनल कन्विक्शन रेट 46.5 प्रतिशत है, जबकि यूपी का कन्विक्शन रेट 87.8 प्रतिशत है। प्रदेश में 838 कन्विक्शन हुए हैं। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां सिर्फ 59 कन्विक्शन हुए हैं।

इन जनपदों में बनेंगे साइबर क्राइम थाने

मंत्री के मुताबिक उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज, औरैया, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी, अंबेडकरनगर, एटा, हाथरस, कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर,श्रावस्ती, बहराइच, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, सोनभद्र, भदोही, मऊ, बलिया, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, ललितपुर, जालौन, मुजफ्फरनगर एवं शामली में साइबर क्राइम थाना स्थापित किया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...