back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जी-20 में भाग लेने के लिए विदेशी मेहमानों का पहला जत्था पहुंचा वाराणसी, आज होगी बैठक

तीन दिवसीय इस बैठक में कृषि में आधुनिक तकनीक से पैदावार बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचने, खाद्य सुरक्षा, कीटों एवं मौसम से फसलों को बचाने आदि विषयों पर कृषि विशेषज्ञ विमर्श करेंगे।

वाराणसी, एजेंसी। जी-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की 17 से 19 अप्रैल तक होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार को विदेशी मेहमानों का पहला जत्था वाराणसी पहुंचा। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मेहमान कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से नदेसर स्थित होटल के लिए रवाना हो गए।

17 अप्रैल को होगी एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक

सोमवार (17 अप्रैल) से नदेसर स्थित एक होटल में जी-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के समन्वय की जिम्मेदारी भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) शहंशाहपुर को सौंपी गई है। तीन दिवसीय इस बैठक में कृषि में आधुनिक तकनीक से पैदावार बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचने, खाद्य सुरक्षा, कीटों एवं मौसम से फसलों को बचाने आदि विषयों पर कृषि विशेषज्ञ विमर्श करेंगे। बैठक में जी-20 देशों के 80 कृषि वैज्ञानिक, ऑब्जर्वर और फूड पॉलिसी विशेषज्ञ शामिल होंगे।

शानदार हो रहा विदेशी मेहमानों का स्वागत

पहले जत्थे में शामिल मेहमानों का विवरण अभी नहीं मिल सका है। एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों का स्वागत करने वालों में मछली शहर के भाजपा सांसद बीपी सरोज, एयरपोर्ट की निदेशक आर्यमा सान्याल, सीआईएसएफ के अफसर, एसडीएम अंशिका दीक्षित, भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष शैलेष पांडेय और अन्य नेता शामिल रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...