back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कन्नौज के इतिहास पर बनने वाली फिल्म दूर करेगी जयचंद के बारे में गलतफहमी

कन्नौज,17 मार्च (हि.स.)। पर्यटक आवास गृह पर बुधवार को कन्नौज के इतिहास पर बनने वाली फिल्म को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कवि सुशील शर्मा ने की। यहां कन्नौज के इतिहास पर हर वर्ष कई कार्यक्रम कराने वाले कान्यकुब्ज शिक्षा एवं समाज सेवा समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया कि कुछ चाटुकार इतिहासकारों ने कन्नौज के इतिहास को बदनाम करने का जो काम किया है। इसको लेकर एक फिल्म राजा जयचंद पर बनाई जा रही है। फिल्म के माध्यम से राजा जयचंद की वीरता, कुशलता के साथ राजा हर्षवर्धन की दान वीरता को दिखया जायेगा। जिससे कन्नौज के लोगों को और पूरे भारत को पता लगेगा कि यहां का इतिहास कितना गौरव शाली रहा है। इस मौके पर फिल्म प्रोडूसर प्रशन्ना स्वामी ने बताया कन्नौज के इतिहास पर बनी फिल्म को अलग-अलग देशों में भी दिखाए जाने की बात कही। जिसमें कन्नौज के इत्र के इतिहास और खूशबू का भी जिक्र किया जाऐगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हाजी रईस, ललित मेहरोत्रा, राम नाथ मिश्रा, दिनेश दुबे, मदन तिवारी, रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵