the-factory-won-the-railway-minister-rajbhasha-shield-and-14-thousand-cash
the-factory-won-the-railway-minister-rajbhasha-shield-and-14-thousand-cash

कारखाना ने जीती रेलमंत्री राजभाषा शील्ड व 14 हजार नगदी

झांसी, 24 मई (हि.स.)। भारतीय रेलवे के लिए सर्वाधिक वैगनों की रिपेयर करने वाले रेल कारखाना झांसी ने राजभाषा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित रेलमंत्री राजभाषा शील्ड और 14 हजार रूपये का नगद पुरस्कार जीतने का गौरव प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि रेल मंत्रालय की राजभाषा के प्रचार-प्रसार की योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018 के दौरान हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये वैगन मरम्मत कारखाना, उत्तर मध्य रेल झांसी को रेलमंत्री राजभाषा शील्ड और 14 हजार रूपये नगद पुरस्कार प्रदान करने के लिये चुना गया है। इस सम्बन्ध में रेलवे बोर्ड के राजाभाषा निदेशक विपिन पवार ने पत्र जारी किया है। रेल मंत्रालय के प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने की खुशी में झांसी कारखाना में हर्षोल्लास का माहौल है। कारखाना राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य कारखाना प्रबन्धक आर.डी. मौर्या, उप मुख्य राजाभाषा अधिकारी बी.के मिश्रा, वरिष्ठ राजभाषा अधीक्षक सुनील कुमार पाठक एवं राजभाषा अधीक्षक सुरेश चन्द्र कुरील की समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसंशा की। इस अवसर पर गौरव फैक्ट्री मैनेजर, एस.के. गुप्ता डिप्टी सीई, एस.के. गौतम डिप्टी सीएमई व एमएण्डपी, राहुल शुक्ला डिप्टी सीएमई व आई, पी.एस. बिष्ट, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, एस.पी. श्रीवास्तव पीई, सुजय यादव एडब्लयूएम, ऋषि प्रकाश एपीई उपस्थित रहे। बताते चलें कि वर्ष 2011 में भी झांसी कारखाना ने उक्त शील्ड को जीतने का गौरव प्राप्त किया था। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in