the-enlightened-class-always-gave-a-new-direction-to-society-and-country-satish-chandra-dwivedi
the-enlightened-class-always-gave-a-new-direction-to-society-and-country-satish-chandra-dwivedi

प्रबुद्ध वर्ग ने समाज और देश को हमेशा नई दिशा दी : सतीश चन्द्र द्विवेदी

बेसिक शिक्षा मंत्री ने ‘प्रबुद्ध प्रतिमान“ एवं गजल संग्रह “दीवाने अना“ का किया विमोचन प्रयागराज, 20 जनवरी (हि.स.)। सामाजिक क्षेत्र में प्रबुद्ध वर्ग ने हमेशा से ही उल्लेखनीय कार्य किया है। जब भी देश, समाज को जरूरत पड़ी तो इस वर्ग ने समाज उत्थान का कार्य किया है। भारतीय सांस्कृतिक प्रबुद्ध संस्थान प्रयागराज का सामाजिक क्षेत्र में प्रयास बहुत ही सराहनीय है। यह बातें बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने भारतीय सांस्कृतिक प्रबुद्ध संस्थान प्रयागराज द्वारा राजर्षि टण्डन सेवा संस्थान प्रयागराज में आयोजित वार्षिकोत्सव व पत्रिका विमोचन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रथम वार्षिकोत्सव है और यह बड़ा ही गर्व का विषय है कि संस्था अपने प्रथम वार्षिकोत्सव में ही अपनी पत्रिका “प्रबुद्ध प्रतिमान“ भी प्रकाशित किया है। विशिष्ट अतिथि मेजा विधायक नीलम करवरिया ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा किया। विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि संस्था द्वारा जिस तरह से प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को एक मंच पर एकत्रित करके समाज में विभिन्न तरह के कार्य किए जा रहे हैं, वह उल्लेखनीय है। भाजपा अध्यक्ष गंगापार अश्विनी कुमार दुबे ने कहा कि यह समाज के लिए बहुत गौरव पूर्ण क्षण है। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्ग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों और प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की पत्रिका “प्रबुद्ध प्रतिमान“ एवं अना इलाहाबादी के गजल संग्रह “दीवाने अना“ का विमोचन बेसिक शिक्षा मंत्री ने किया। समाज के जिन विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया उसमें डॉ. शैलेश कुमार पांडेय, पार्थसारथी पांडेय, ओम प्रकाश शुक्ला, उदय नारायण द्विवेदी, संजय बनकटा, कुहू मालवीय, अनूप चंद्र मिश्र, दया शंकर त्रिपाठी आदि लोग प्रमुख रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव विजय शंकर मिश्र एवं संचालन ब्रह्म प्रकाश तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर एडी बेसिक रमेश तिवारी, बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र गिरी, पूर्व खंड शिक्षाधिकारी महेंद्र पांडेय, भारतेन्द्र त्रिपाठी, दिनेश चंद्र मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, निशा शुक्ला, पुनीता मिश्रा, रंजना पांडे, रीना मिश्रा, विनीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in