back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Building Collapse: तीन मंजिला इमारत गिरने से मची अफरातफरी, दो की हुई मौत; 10 घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार की सुबह तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। मलवे में 15 लोग दब गए। दो लोगों की मौत हो गई।

बाराबंकी, हि.स.। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार की सुबह तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। मलवे में 15 लोग दब गए। दो लोगों की मौत हो गई। आठ लोगों का इलाज लखनऊ के केजीएमयू और दो का इलाज सीएचसी फतेहपुर में चल रहा है। मलवे में तीन लोगों को बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं।

सोमवार को हुआ हादसा

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला काजीपुर वार्ड दो में रहने वाले हाशिम का तीन मंजिला मकान सोमवार की सुबह ढह गया। सूचना पाकर एसपी, सीडीओ एकता सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी की मौजूदगी में पुलिस, एसडीआरएफ—एनडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया।

मलबे से 12 लोगों को निकाला

मलबे से अभी तक 12 लोगों को निकाला गया है, जिसमें 10 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के उपरान्त आठ लोगों को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। दो लोगों की उपचार के दौरान जिला अस्पताल बाराबंकी में मृत्यु हो गयी तथा दो लोगों का उपचार सीएचसी फतेहपुर में चल रहा है, जिनकी स्थिति सामान्य है।

तीन लोग अभी भी अंदर फंसे

हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें मोहम्मद हासिम की बेटी रोशनी (22) और हकीमुद्दीन (28) है। शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। इधर अस्पताल में भर्ती दो लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। तीन लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिन्हे निकालने एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कर रही है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...