back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने आई गाड़ी ने बच्चे को कुचला, उपचार के दौरान मौत

बागपत, 09 अप्रैल (हि.स.)। जिले के दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में शुक्रवार को कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने आई गाड़ी ने घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने चालक समेत दो लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, ग्रामीण घायल बच्चे को बड़ौत अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पलड़ा गांव में सालिम का तीन वर्ष का बेटा सिफान अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव में कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने वाली गाड़ी आई और उसने गली में खेल रहे मासूम बच्चे को कुचल दिया। ग्रामीणों की भीड़ ने चालक समेत दो युवकों को पकड़कर मारा पीटा। सूचना पर पहुचे पूर्व प्रधान नफीस ने दोनों युवाओ को भीड़ से बचाकर एक कमरे में बंद कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने घायल बच्चे को बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। वहीं, शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे के दादा अकील पुत्र बसाऊदिन ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गाड़ी चालक व गाड़ी कब्जे ले ली गई है। हिन्दुस्थान समाचार/गौरव

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: उत्तर भारत में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, सर्दी का असर हुआ तेज, जाने मौसम का हाल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर भारत में इस वक्त सर्दी अपने पूरे रंग में दिखाई दे रही है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵