back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवरिया में जल्द होंगे मंदिरों के जीर्णोद्धार – डॉ नीलकंठ तिवारी

देवरिया, 26 जून (हि.स.)। देवरिया पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी का सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने जिला पंचायत गेट पर स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने देवरिया के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित अत्यंत प्राचीन तथा महत्वपूर्ण मंदिरों एवं पोखरों के जीर्णोद्धार के लिए पत्रक सौंपा। जिस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदिरों के जीर्णोद्धार होंगे। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी को अपने विधानसभा देवरिया के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित अत्यंत प्राचीन तथा महत्वपूर्ण मंदिरों एवं पोखरों ग्राम सभा चरियाव बुजुर्ग के प्राचीन शिव मन्दिर का जीर्णोद्धार तथा उसके सामने स्थित पोखरे का सुंदरीकरण एवं घाटों के निर्माण, ग्राम सभा लक्ष्मीपुर स्थित रामजानकी मन्दिर के सुंदरीकरण, ग्राम सभा खैरटिया स्थित ठाकुर जी के मंदिर का सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार तथा बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पत्रक सौंपा। इस दौरान सीपी सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्रा, धनुषधारी मणि त्रिपाठी, विन्देश पाण्डेय, देवेन्द्र राय, डॉ. अजय पाण्डेय, राजेन्द्र विक्रम सिंह, श्रीनिवास दूबे, राज दीक्षित, एडवोकेट विनय कुमार, शरद त्रिपाठी, धनंजय तिवारी, अखिलेश सिंह, संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

मंदिर और कई चीजों में छूट: जानिए किस देश में हिंदुओं को मिलते हैं विशेष अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि मुस्लिम-बहुल देशों में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिलती।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵