तेज प्रताप यादव पहुंचे मथुरा, चिंताहरण महादेव का अभिषेक कर स्वयं को बताया कृष्ण का वंशज
तेज प्रताप यादव पहुंचे मथुरा, चिंताहरण महादेव का अभिषेक कर स्वयं को बताया कृष्ण का वंशज

तेज प्रताप यादव पहुंचे मथुरा, चिंताहरण महादेव का अभिषेक कर स्वयं को बताया कृष्ण का वंशज

मथुरा, 13 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव सोमवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने पुरानी महावन स्थित चिंताहरण महादेव का दूध व जल से अभिषेक किया। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे सवालों पर उन्होंने धार्मिक यात्रा में आना बताया। सोमवार को भगवान कृष्ण को अपना अनुयाई और वंशज बताने वाले तेज प्रताप चिंता महाद्वीप की शरण में पहुंचे। जहां उनके द्वारा सर्वप्रथम चिंताहरण महादेव मंदिर पर जलाभिषेक और दूध अभिषेक किया गया और पूजा अर्चना के बाद वहां से जाते समय जब वह मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि मैं भगवान श्री कृष्ण का वंशज और उनका अनुयाई हूं। इसलिए मैं यहां ब्रज में हमेशा आता रहता हूं और आज सावन मास का दूसरा सोमवार है तो मैं चिंताहरण महादेव मंदिर पर जल अभिषेक दूध अभिषेक करने आया हूं। वहीं से बिहार में नवंबर माह में होने वाले चुनावों को लेकर इस मंदिर की पूजा अर्चना को जोड़ा गया तो वह कुछ भी कहने से बचते नजर आए। राजस्थान की राजनीति पर चल रही उठापटक पर कुछ भी नहीं बोले और केवल धार्मिक यात्रा बताते हुए वहां से चले गए। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/उपेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in