back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘The Kerala Story’ की टीम ने CM योगी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री मंत्रीमंडल के साथ देखेंगे फिल्म

मुख्यमंत्री योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मंगलवार को लिखा गया था कि 'द केरल स्टोरी' को यूपी में टैक्स फ्री किया जाएगा।

लखनऊ, एजेंसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ टीम के सदस्यों ने बुधवार को उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की टीम के निर्माता गण विपुल शाह, वीर कपूर, निर्देशक सुदीप्तो सेन व अभिनेत्री अदा शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की है। उल्लेखनीय है कि उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान कर चुकी है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी अपने मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ फिल्म देखने वाले हैं।

पूरे मंत्रिमंडल के साथ ‘द केरल स्टोरी’ देखेंगे मुख्यमंत्री योगी

केरल में बड़े पैमाने पर हिन्दू महिलाओं के धर्मांतरण और उन्हें आतंकी गतिविधियों में लिप्त किए जाने पर आधारित ‘द केरल स्टोरी’ की चर्चाओं के बीच अब उत्तर प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। यही नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस फिल्म को देखेंगे भी। मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में मंगलवार को ही ट्वीट कर जानकारी दी गयी थी।

मुख्यमंत्री योगी 12 मई को लखनऊ में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म देखेंगे

ट्वीट में लिखा गया कि मुख्यमंत्री योगी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ 12 मई को लखनऊ में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म देखेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मंगलवार को लिखा गया था कि ‘द केरल स्टोरी’ को यूपी में टैक्स फ्री किया जाएगा। योगी सरकार के इस निर्णय की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई। लोग हर किसी से थिएटर में जाकर फिल्म देखने और इसको प्रमोट करने के लिए आग्रह कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵