UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य अब नहीं रहेंगे सपा का हिस्सा; बना रहे नई पार्टी, जानें उनका आगे का पूरा प्लान

UP News: समाजवादी पार्टी के तेज तर्रार नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी से निराश होकर महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।
Swami Prasad Maurya
Swami Prasad Mauryaraftaar.in

उत्तर प्रदेश, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के तेज तर्रार नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी से निराश होकर महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्होंने अखिलेश यादव की पार्टी को ही छोड़ने का विचार कर लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य का 22 फरवरी को नई पार्टी के ऐलान करने की संभावना है। पार्टी का नाम और झंडा भी सामने आ गया है। इसके लिए स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने समर्थको को दिल्ली आने के लिए कहा है।

इस सम्मलेन में मौर्य अपनी नई सियासी पारी का ऐलान करेंगे

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आखिर किसी और दल में शामिल होने की बजाय अपनी खुद की पार्टी बनाने का निर्णय किया है। उन्होंने नया दल बनाने का संकेत रविवार को रायबरेली के राही ब्लॉक में एक कार्यक्रम के दौरान दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य को 22 फरवरी 2024 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी(RSSP) ने मुख्य अतिथि बनाया है और कार्यकर्ता सम्मलेन बुलाया है, जिसमे सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इस सम्मलेन में मौर्य अपनी नई सियासी पारी का ऐलान करेंगे।

इस पार्टी की कमान स्वामी प्रसाद मौर्या को सौंपी जा सकती है

स्वामी प्रसाद मौर्य का राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी(RSSP) में शामिल होने की संभावना है। इस पार्टी का गठन वर्ष 2013 में हुआ था और यह पार्टी उत्तर प्रदेश-मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ चुकी है। उत्तर प्रदेश में इस पार्टी ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। वर्ष 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है यह पार्टी(RSSP)। इस पार्टी के अध्यक्ष दिलीप चौधरी हैं, जो स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी और समर्थक हैं। माना जा रही है कि इस पार्टी की कमान स्वामी प्रसाद मौर्या को सौंपी जा सकती है। जिसकी घोषणा 22 जनवरी को पार्टी द्वारा बुलाई गई कार्यकर्ता सम्मलेन में की जा सकती है।

इसमें सबसे ऊपर नीला रंग, बीच में लाल और नीचे हरा रंग है

स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में रहकर दलित-पिछड़ों की सियासत के मुद्दों को लेकर संतुष्ट नहीं थे। अब वह RSSP की कमान संभाल कर दलित-पिछड़ों के मुद्दों को खुलकर देश क सामने रखना चाहेंगे और यदि उनकी यह पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करती है तो मौर्य इस समाज के लिए निर्णय भी ले पाएंगे। RSSP का झंडा भी सामने आ गया है, जो तीन रंग से मिलकर बना है। इसमें सबसे ऊपर नीला रंग, बीच में लाल और नीचे हरा रंग है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in