सुलतानपुर – दिनांक 5 अक्टूबर 2024 ई. को समय 1:30 बजे अपराह्न से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में नए कानूनों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संगठन के संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता ने व उपाध्यक्ष माननीय राम लवट सरोज, कोषाध्यक्ष माननीय शिव प्रकाश मौर्य, तथा जिला महासचिव कर्मेंद्र गौतम एडवोकेट, कार्यकारिणी सदस्य माननीय जयप्रकाश जी ने संबोधित किया।
अंत में जिला अध्यक्ष झिनकू राम विश्वकर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि संगठन द्वारा समय-समय पर इसी तरह कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहेगा कार्यशाला में मुख्य रूप से संगठन सचिव शोभावती, सचिव माननीय विनय कुमार निषाद, कार्यकारिणी सदस्य माननीय राम संजीवन यादव, माननीय देवी प्रसाद यादव, माननीय अशोक आचार्य , माननीय संतोष कुमार गौतम, माननीय मनोज कुमार भारती, संदीप कुमार, सुग्रीव पाल, पूनम, राकेश, युवा नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, युवा चंद्र प्रकाश गौतम आदि तमाम सम्मानित अधिवक्ता गण उपस्थित रहें।





