back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार और कर्तव्य दोनों एक सिक्के के दो पहलू : सचिव

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महिलाओं को जागरूक किया गया।

सुल्तानपुर – आज ब्लॉक दुबेपुर के परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महिलाओं हेतु “विधान से समाधान” कार्यक्रम आयोजित हुआ और महिलों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई । मुख्य अतिथि अपर जिला जज सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आज लोगों को जितना अधिकार की जानकारी रखनी चाहिए उतना ही कर्तव्य का निर्वहन भी करना चाहिए। अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अपर जिला जज विजय कुमार गुप्ता ने महिलाओं, युवतियों की तस्करी रोकने वाले उज्ज्वला योजना, नालसा, राष्ट्रीय महिला आयोग के सम्बंध में जानकारी दी।

साथ ही किसी संस्थान कम्पनी में कार्य करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के अधिकार और कर्तव्य की भी जानकारी दिया ।

कार्यक्रम से पूर्व शिविर में लीगल डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता/पूर्व सहायक शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) तारकेश्वर सिंह का हुआ स्वागत। वहीं सचिव को बुके देकर बीडीओ दूबेपुर दिव्या सिंह ने स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुवात किया। सहायक श्रमायुक्त मधुवन राम ने बताया कि जनपद सुल्तानपुर में तकरीबन डेढ़ लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, लेकिन अभी एक लाख श्रमिको ने अपना रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण नही करवाया है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण के मंच से अपील किया कि जल्द से जल्द वह रिनिवल करवा लें। जिससे श्रमिकों के लिए बनी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।सहायक श्रमायुक्त मधुवन राम ने बताया कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत दुर्घटनाओं में जान गवाने वालों को 5 लाख रुपये मिलते हैं, असामयिक निधन पर दो लाख मिलते हैं। एलसी मधुवन राम ने श्रम विभाग की ओर आम नागरिकों को दी जाने वाली अनेक योजनाओं की जानकारी दिया।

डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता श्री तारकेश्वर सिंह ने मौजूद महिलाओं को उनसे जुड़े कनूनों की जानकारी देकर सती प्रथा जैसे काले कानून का भी जिक्र किया। डीएलएसए की अधिवक्ता अंजली सिंह लैंगिक अपराध के कानून की जानकारी दिया। शिविर में जानकारी अपर जिला जज /विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार गुप्ता के निर्देश पर दर्जनों महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रपत्र भी वितरित करवाए।

कार्यक्रम को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ऋषिकेश बहादुर सिंह मध्यस्त (रिसोर्स पर्सन) ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वालेंटियर योगेश कुमार यादव, कृष्ण कुमार उपाध्याय, अंजू सिंह, सर्वेश सिंह,मृत्युंजय मिश्रा, नफ़ीस खान, शारदा कुमारी, रिचा शुक्ला, वंदना यादव, अर्पिता गौ, विदोत्तमा, राकेश धर आदि मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵