back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छात्रसंघ चुनाव : हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन

-18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन,चार मार्च को मतदान वाराणसी,23 फरवरी (हि.स.)। मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। छात्रसंघ के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन किया। नामांकन में चुनावी आचार संहिता के कड़ाई से पालन और जुलूस पर पाबंदी को देख प्रत्याशियों ने भी भीड़ जुटाने से परहेज किया। महाविद्यालय परिसर में नामांकन के लिए प्रत्याशियों के साथ केवल दो प्रस्तावकों को परिसर में जाने की अनुमति मिल रही थी। चुनाव को लेकर परिसर के बाहर छात्रनेताओं में गहमागहमी रही। शाम चार बजे के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमें अध्यक्ष पद पर तीन,उ पाध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर तीन, पुस्तकालय मंत्री पर दो, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद दो, शिक्षा संकाय में एक, विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर 1 प्रत्याशी ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वालों में आयुष्मान यादव, हर्षिता गुप्ता, हर्षिता जायसवाल, उपाध्यक्ष पद पर प्रतीक कन्नौजिया, अमन यादव महामंत्री पद पर नितिन यादव, विपुल सेठ,सूफीयान अंसारी है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चार मार्च को महाविद्यालय परिसर में मतदान होगा। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जायेगा। चुनाव में लगभग आठ हजार छात्र मतदाता सहभागिता करेंगे। नामांकन को लेकर महाविद्यालय के चारों ओर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध रहा। महाविद्यालय परिसर से लेकर मैदागिन चौराहा और दारानगर मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...