दिन में मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना छोड़ दें : केशव प्रसाद मौर्य

stop-dreaming-of-mungeri-lal-during-the-day-keshav-prasad-maurya
stop-dreaming-of-mungeri-lal-during-the-day-keshav-prasad-maurya

933 करोड़ की 200 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया झांसी, 19 जून(हि.स.)। निर्धारित प्रोटोकाॅल से करीब पौने दो घंटे की देरी से झांसी मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो लोग आगामी विधान सभा चुनाव में जीत की आस लगाए बैठे हैं वे दिन में मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना छोड़ दें। भारतीय जनता पार्टी 2017 की तर्ज पर एक बार फिर प्रदेश में 325 से अधिक सीटों के साथ जीत हासिल करेगी। इस दौरान उन्होंने मण्डल के तीनों जनपदों के लिए 933 करोड़ रुपए की 200 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। रामराज सरकार की जय और पीताम्बरा की जय के साथ अपना उद्बोधन शुरु करते हुए उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित मण्डल के जनप्रतिनिधयों व जनता को 933 करोड़ की परियोजनाओं के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हम करीब 200 परियोजनाओं को आपको सौपेंगे। जो आप प्रदेश में चहुंओर विकास की धारा देख रहे हैं ये 2014 से लेकर 21 तक केंद्र की परियोजनाओं को साथ में लेकर हुए विकास की गाथा है। 60 साल में जितना कार्य नहीं हुआ उतना कार्य सिर्फ सात वर्षो में हुआ है। दुनिया के सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी बताय कि अमेरिका की एजेंसी ने सर्वे में पाया कि दुनिया के सबसे ताकतवर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें कागजों पर काम दिखा देती थी,जमीन पर कुछ नहीं होता था। जब से बीजेपी की सरकार आई कागजों पर कार्य होता है क्या। हमें जनता का समर्थन मिला। और अब बुंदेलखंड का विकास हमारी प्राथमिकता पर है। गुणवत्ता व समयबद्धता हमारी प्राथमिकता है। आप सब एकजुट होकर प्रदेश का विकास करें। खजाना खुला है 2022 का चुनाव 2024 की नींव बनेगा। मुक्ताकाशी मंच भाजपा के लिए शुभ मुक्ताकाशी मंच को मुक्तांगन बताते हुए उन्होंने उस स्थल को भाजपा के लिए शुभ बताया। उन्होंने सपा का नाम लिए बगैर कहा कि बहुत सारे लोग दिन में मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। मैंने पूरा प्रदेश घूमा है। हम 2017 का इतिहास दोहराएंगे। अबकी बार भारतीय जनता पार्टी के खाते में 325 से ज्यादा सीटें आएंगी। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के चुनाव में अखिलेश जी आपको पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है। भाजपा ही सबसे बड़ी जीत के साथ परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि कभी भाजपा की कार्यकारिणी के लिए जैसा झांसी को सजाया था,वैसा ही पूरा प्रदेश चमका दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को हराने की बात हो रही थी हरा पाए क्या। कोई और सरकार होती तो होता बंदरबांट कहाकि बुन्देलखण्ड में हमने सिंचाई से लेकर पेयजल संकट को दूर करने का काम किया है। हर गांव तक सड़क पहुंचाने का कार्य हम कर रहे हैं। प्रदेश में होने वाली गुंडई को दूर करने का काम किसने किया। हम भ्रष्टाचार मुक्त, गुणवत्ता युक्त विकास देने का कार्य करेंगे। त्रासदी का सामना सबने किया। गरीब भी खुश हैं। कोरोना में जनता के सहयोग से नियंत्रण में सफलता मिली। हमारी अपनी लापरवाही के कारण वापस आया कोरोना। लेकिन इस भीषण दौर में भी हमने जीवन व जीविका को बचाने का कार्य किया है। आज गरीब के घर में जितने अन्न की जररूत है,उससे अधिक मिल रहा है। कोई और सरकार होती तो बंदरबांट होता। कांग्रेस, सपा व बसपा के लोग भ्रष्टाचार करते थे। प्रभु श्रीराम के द्रोही घोटाले का लगाते हैं आरोप उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन्हें नहीं मिल रहा वे क्या करेंगे। कहा जब वहां कुछ नहीं मिला तो अयोध्या पहुंच गए। जिन्होंने प्रभु श्रीराम के भक्तों पर गोलियां चलाने का कार्य किया वे रामद्रोही आरोप लगाते हैं कि जमीन घोटाला हुआ। कहते हैं कांग्रेस सत्ता में आएगी तो अनुच्छेद 370 हटा देंगे। पर अब वे दोबारा आएंगे क्या। इससे पहले इन भ्रष्टचारियों की सरकारों को गरीब के लिए भेजा जाने वाला 100 में से 85 पैसा चाहिए। अब भ्रम में न रहें। लोकनिर्माण विभाग करेगा 4 महत्वपूर्ण कार्य प्रतिभाशाली बच्चों के घर तक का 5 मीटर चौड़ा मार्ग छात्र गौरव के नाम से स्थापित करेंगे। यदि यूपी का कोई भी खिलाड़ी पदक जीतकर लाएगा तो दुनिया को हाॅकी में अपना जादू दिखाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम से उसके घर तक मार्ग बनाएगें। सेना या पुलिस में कोई भी शहीद यूपी में होता है तो शहीदों के घर तक जयहिंद मार्ग के नाम से मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। पर्यावरण के नाम पर लोकनिर्माण विभाग की सड़क किनारे हर्बल मार्ग बनाए जाएंगे। 10 लाख वृक्ष लोक निर्माण विभाग अकेले लगाने का संकल्प लिए है। 250 की आबादी वाले 5 हजार गांव जुड़ेंगे मुख्य मार्ग से पीपे के पुल बनाते समय जिस लकड़ी का प्रयोग किया जाता था। अब लकड़ी की जगह फाइबर की सीट लगाई जाएगी। 250 आबादी तक के पांच हजार गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जायेगा। सीपरी ओवर ब्रिज का नाम पं.विश्वानाथ शर्मा ब्रिज उप मुख्यमंत्री ने झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा के अनुरोध पर 8 वर्षों में बनकर तैयार हुए सीपरी ओवर ब्रिज का नाम पंडित विश्वनाथ शर्मा के नाम पर रखा। इसका नाम पं.विश्वनाथ शर्मा ब्रिज होगा। ये रहे उपस्थित मंच पर झांसी ललितपुर अनुराग शर्मा,गरौठा-जालौन सांसद भानु प्रताप,महापौर रामतीर्थ सिंघल,राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा,जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा,जमुना कुशवाहा,मंडल के सभी विधायक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश पटैरिया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in