station-officer-charged-summons-fee-from-his-driver-gave-strict-warning
station-officer-charged-summons-fee-from-his-driver-gave-strict-warning

थानाध्यक्ष ने अपने ड्राइवर से वसूला सम्मन शुल्क, दी सख्त चेतावनी

- किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - थानाध्यक्ष प्रयागराज, 09 मई (हि.स.)। प्रयागराज जिले के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना वैश्विक महामारी तेजी से पांव पसार रहा है। इसे रोकने के लिए शासन-प्रशासन के साथ-साथ पुलिस विभाग के आला अधिकारी लगे हुए हैं। लेकिन पुलिस विभाग के कुछ सिपाहियों की लापरवाही पूरे किए कराए पर पानी फेर रहे हैं। जिसके तहत रविवार को शंकरगढ़ थानाध्यक्ष ने अपने ही ड्राइवर से सम्मन शुल्क वसूल करते हुए चेतावनी दे डाली। नारीबारी मुख्य चौराहे पर पुलिस बड़े-बड़े हार्न लगवाकर आम नागरिकों को सचेत करने के साथ जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की चेतावनी दे रहे थे। बीच चौराहे पर नारीबारी की पुलिस जीप भी एनाऊंस कर रही थी। तभी शंकरगढ़ तरफ से थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी भी हमराहियों संग आम नागरिकों को लॉकडाउन का सम्पूर्ण पालन करने का एनाउंसमेंट करते आ रहे थे। इसके बावजूद थानाध्यक्ष के बगल बैठे ड्राईवर के कानों तक आवाज नहीं पहुंची और बेखौफ बिना मास्क के पुलिस वाहन चलाते मोबाईल से बात करते दिखे। थानाध्यक्ष अपने ड्राइवर हेड कांस्टेबल ज्ञान बहादुर को बिना मास्क देख भड़क गए और सम्मन शुल्क वसूल करते हुए दोबारा लापरवाही ना करने की हिदायत दे डाली। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने कहा किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाऐगी। वैश्विक महामारी में सभी को प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन करना चाहिए। तभी कोरोना को मात दी जा सकती है। थानाध्यक्ष नारीबारी चौराहे पर भी लॉकडाउन की स्थिति को देख घूम रहे लोगों को चेताया। रविवार को चौकी प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने लॉकडाऊन के दौरान अनावश्यक बिना मास्क के टहल रहे डेढ़ दर्जन लोगों से सम्मन शुल्क वसूल कर हर आने-जाने वालों से पूंछतांछ करते हुए दिखाई दिये। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in