state-playing-a-major-role-in-connecting-families-disintegrating-during-the-corona-period---women39s-commission
state-playing-a-major-role-in-connecting-families-disintegrating-during-the-corona-period---women39s-commission

कोरोना काल में बिखरते परिवारों को जोड़ने में बड़ी भूमिका निभा रहा राज्य - महिला आयोग

- अप्रैल, 2021 से शुरू की गई ऑनलाइन शिकायत दर्ज की सुविधा - विभिन्न जिलों से आईं कुल 6258 शिकायतें, 3204 पीड़ित महिलाओं को मिला न्याय - व्हाट्सएप नम्बर 6306511708 पर दर्ज कराएं शिकायतें लखनऊ, 22 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी के बीच राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाले दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुराचार के मामलों का निस्तारण करा रहा है। कोरोना काल में ही ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें पारिवारिक कलह से टूटते परिवारों को जोड़ने का काम आयोग की सदस्यों ने पूरी संजीदगी के साथ किया है। राज्य महिला आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के लिये ऑनलाइन सेवा की शुरुआत की है। तो पति-पत्नी, बेटा-बहू के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट को भी दूर करने का काम निरंतर जारी है। जारी आंकड़ें के अनुसार, कोरोना काल में 15 मार्च से 17 मई तक आयोग ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई 6 हजार 258 शिकायतों पर सुनवाई की है। इनमें से 3 हजार 204 महिलाओं को न्याय दिलाया जा चुका है। वहीं, 3 हजार 54 शिकायतों पर कार्रवाई कर जल्द निस्तारित करने में आयोग के सदस्य जुटे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बताया कि लखनऊ और अन्य जिलों से सदस्यों के मोबाइल पर आने वाली शिकायतों का रोज संज्ञान लिया जा रहा है। जिन जिलों से शिकायतें आयोग की सदस्यों के पास आ रही हैं, वहां के सम्बंधित अधिकारियों से बात कर मामलों को निस्तारित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग की सभी 25 सदस्य दिन-रात जुटीं हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में आ रही कमी उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिलाओं को घर बैठे न्याय दिलाने की पहल महिला आयोग ने की है। पीड़ित महिलाओं को मिल रहे न्याय के कारण उन पर होने वाले अपराधों की संख्या काफी घटी है। महिला आयोग की अध्यक्ष और सदस्य जमीनी स्तर पर ठोस कार्य योजना बनाकर महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी हैं। पीड़ित महिलाएं व्हाट्सएप नम्बर 6306511708 पर भेज रही शिकायतें प्रदेश के 75 जिलों में महिला आयोग की ओर से व्हाट्सएप नम्बर 6306511708 जारी किया गया है। उत्पीड़न की शिकार महिलाएं इस पर अपनी शिकायतें भेज रही हैं। अध्यक्ष और सदस्य अपने निजी ई-मेल पर भी शिकायत पत्र मंगा रहे हैं। जिससे पीड़ित महिलाओं की सुनवाई और शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके। बीमार महिलाओं को इलाज दिलाने में भी आयोग आगे उन्होंने बताया कि कोरोना काल में पीड़ित महिलाओं को न्याय ही नहीं, बीमार महिलाओं को अस्पतालों में भर्ती कराने से लेकर उनको इलाज दिलाने की मदद भी आयोग की महिला सदस्यों की ओर से किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in