back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ होकर कई रूटों पर चलेंगी और स्पेशल ट्रेनें, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव

लखनऊ, 08 मार्च (हि.स.)। रेलवे प्रशासन होली के त्योहार पर लखनऊ-नांगलडैम, लखनऊ-निजामुद्दीन, लखनऊ-आनंद विहार और वाराणसी-कटरा आदि कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें जल्द चलाएगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे ने 05065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव कर दिया है। यह स्पेशल ट्रेन 09 मार्च से गोरखपुर से पनवेल के लिए बदले समय से चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने सोमवार को बताया कि गोरखपुर- पनवेल एक्सप्रेस (05065) गोरखपुर से 09 मार्च को बदले समय सुबह 5:30 बजे चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन दोपहर 1:40 बजे लखनऊ और अगले दिन दोपहर 2:50 बजे पनवेल पहुंचेगी। वापसी में 10 मार्च से पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (05066) पनवेल से बदले समय दोपहर 3:50 बजे चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन दोपहर 3:35 बजे लखनऊ होते हुए रात 12:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अप-डाउन दोनों तरफ स्पेशल ट्रेन का ठहराव आनंद नगर, सिद्धार्थ नगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, झारखंडी, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, कानपुर, उरई, झांसी, विदिशा, हबीबगंज, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, नासिक और कल्याण आदि रेलवे स्टेशनों पर होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली-बरौनी, बठिंडा-वाराणसी, लखनऊ-नांगलडैम, वाराणसी-कटरा, वाराणसी-नई दिल्ली, लखनऊ-निजामुद्दीन, लखनऊ-आनंद विहार, गोरखपुर-चंडीगढ़, बरौनी-अजमेर रूट पर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा। इन रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के चलने से होली के त्योहार पर यात्रियों को राहत मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...