back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के साथ विशेष अंतरा दिवस

प्रयागराज/कौशाम्बी, 07 अप्रैल (हि.स.)। परिवार कल्याण कार्यक्रम को गति देने के लिए कौशाम्बी के जिला चिकित्सालय समेत तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समेत एक शहरी उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर नौ अप्रैल को विशेष अंतरा दिवस का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी.एन चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि जिले के मौजूद सभी केन्द्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अवसर विशेष अंतरा दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए सभी केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को पत्र के जरिये अवगत करा दिया गया है। इच्छुक महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन से लाभान्वित किया जायेगा। कोरोना के समय में परिवार नियोजन को गति देने के उद्देश्य से इस अवसर पर अंतरा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी केन्द्रों पर आने वाली महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करके इंजेक्शन के लाभ को पहुंचाना है। परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण आर्या ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं को बताया जायेगा कि अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कई दवाओं को खोजा गया है। इसमें अंतरा इंजेक्शन से बच्चों में अन्तर रखना सबसे सरल उपाय है। यह इंजेक्शन तीन माह में एक बार ही डाक्टरों के परामर्श के बाद लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि अंतराकेयर लाइन 18001033044 के माध्यम से महिलायें व नवदम्पत्ति इससे आसानी से जुड़ सकती है। इसका प्रयोग करने वाली महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल उठते है, जो किसी के साथ बात करने में संकोच करती है। ऐसी स्थिति में ऐसे टोल फ्री नम्बर से बड़ी आसानी से अपने हर सवाल का जवाब घर बैठे ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में 5083 महिलाओं ने इस इंजेक्शन का लाभ उठाया, वही 2020-21 में 6568 महिलाओं ने लाभ उठाया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...