special-campaign-for-sanitation-in-651-civic-bodies-of-uttar-pradesh-in-weekend-curfew
special-campaign-for-sanitation-in-651-civic-bodies-of-uttar-pradesh-in-weekend-curfew

वीकेंड कर्फ्यू में उप्र के 651 नगर निकायों में चला सेनिटाइजेशन का विशेष अभियान

- एक लाख 37 हजार 086 बाजारों, घरों व स्थलों को किया गया सेनिटाइज - 12,016 वार्डों में चला व्यापक रूप से साफ-सफाई का कार्यक्रम लखनऊ, 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू लगाया है। इस वीकेंड कर्फ्यू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में विशेष सेनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया। इसमें प्रदेश के 651 नगर निकायों के 12,016 वार्डों में व्यापक रूप से सेनिटाइजेशन और साफ सफाई का कार्यक्रम चला। इस दौरान एक लाख 37 हजार 086 बाजारों, घरों व अन्य स्थलों को सेनिटाइज किया गया है। 5,072 टीमों की मदद से चला सेनिटाइजेशन के कार्यक्रम राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर पूरे सप्ताह में कुल दो लाख 84 हजार 219 स्थलों को सेनिटाइज किया गया है। प्रदेश में 5,072 टीमों की मदद से सेनिटाइजेशन के कार्यक्रम को पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर चलाया गया है। उन्होंने बताया कि सूबे के गांवों में भी कोरोना संक्रमण से ग्रामीणों को बचाने के लिए साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और फागिंग का कार्यक्रम चल रहा है। वहीं कूड़ा उठाने वाले वाहनों में स्पीकर की मदद से लोगों को कोविड -19 के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। नगर निकायों में लगाए गए 4 हजार 991 पब्लिक एड्रेस सिस्टम प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में संक्रामित लोगों की पहचान के लिए बनाई गई निगरानी समितियां रोजाना लोगों के घर जाकर उनका हालचाल पूछ स्वस्थ्य का ब्योरा जमा कर रही है। यही नहीं निगरानी समितियां बाहर राज्यों से आए लोगों का पता लगाकर उनका हालचाल भी पूछ रही है। सभी नगर निकायों में सरकार की तरफ से 4 हजार 991 पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं, जिनकी मदद से लोगों को लगातार कोविड के प्रति जागरुक किया जा रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ में अभियान के दौरान कंटेनमेंट जोन के साथ हर गली, बाजार व सड़क को सेनीटाइज किया गया। दो दिनों में सभी 110 वार्डों व 300 से अधिक मलिन बस्तियों में सफाई व सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि रविवार को 8 जोनों के 51 वार्डों की 300 मलिन बस्तियों में विशेष सफाई एवं सेनिटाइजेशन का अभियान संचालित किया गया। इसके लिए 80 ट्रैक्टर माउन्टेड स्प्रे मशीनों के साथ ही 3 एन्टी स्मॉग गन एवं 350 हैण्डहेल्ड मशीनों का उपयोग किया गया। इसके अलावा मलिन बस्तियों में घर-घर से कूड़ा उठाया गया। इसमें 100 गाड़ियों को लगाया गया। मलिन बस्ती क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सेनीटाइजेशन के साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में लगभग 3100 सफाई एवं अन्य कर्मचारियों लगाए गए थे। मलिन बस्ती में चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in