गाजियाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। वीकेंड लाॅकडाउन का शनिवार को गाजियाबाद में पूरा असर दिखाई दिया। गाजियाबाद में सड़कों से लेकर सभी व्यावसायिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारी सड़कों पर गश्त करते रहें। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू वीकेंड लाॅकडाउन पर गाजियाबाद में शनिवार को पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा । गाजियाबाद के ट्रांन्स हिंडन व सिस हिंडन इलाकों के बाजार, सब्जी मंडी, मॉल, सिनेमा हॉल बंद रहे। ज्यादातर व्यापारियों ने स्वच्छा से किराना बाजार आज बंद रखे। फल-सब्जी की ठैलियां कही-कही पर दिखाई पड़ी। घंटाघर, चैपला, अग्रसेन बाजार, दिल्ली गेट, डासना गेट, जीटी रोड, मालीवाडा, रमते राम रोड, पुराना बस अड्डा, सब्जी मंडी, घंटाघर सब्जी मंडी, विजय नगर सब्जी मंडी, आरडीसी, विजयनगर में सम्राट चैक, सेक्टर 11, मोहन नगर, शालीमार गार्डन, लाजपत नगर मार्किट, वसुंधरा, इंदिरापुरम ,वैशाली, कौशाम्बी व खोड़ा के बाजार बंद रहे। बाहर निकलने वाले लोगों का पुलिस ने चालान किया। मास्क नहीं लगाने वालों से 65000 रुपए जुर्माना वसूला गया। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान




