श्रीराम मंदिर कार्यक्रम में आमंत्रित लोग ही जा सकेंगे अयोध्या- एडीजी
श्रीराम मंदिर कार्यक्रम में आमंत्रित लोग ही जा सकेंगे अयोध्या- एडीजी

श्रीराम मंदिर कार्यक्रम में आमंत्रित लोग ही जा सकेंगे अयोध्या- एडीजी

-एडीजी प्रयागराज ने इनामी बदमाशों पर ईनाम की राशि बढ़ाने के दिये निर्देश हमीरपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने शुक्रवार को यहां कुरारा थाने का निरीक्षण कर थाने में रखे पुराने माल को नीलाम करने के निर्देश दिये है। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि इनामी बदमाशों की ईनाम की धनराशि बढ़ायी जाये। एडीजी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्यक्रम को लेकर वहां वहीं लोग ही जा सकेंगे जिन्हें आमंत्रित किया गया है। जनपद बार्डर पर इसके लिये सघन चेकिंग होगी। कुरारा थाना पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश ने थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों के हाथ धोने वाले वासबेसिन तथा हेल्पडेस्क में आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी ली। कोविड-19 तथा मास्क सैनिटाइजर आदि के बारे में भी उन्होंने जानकारी की। ई-मालखाना, महिला बंदी, पुरुष बंदी गृह व आरक्षी आवासों के निरीक्षण में नवीन थाना भवन की दीवारों में शीलन देख एडीजी ने नाराजगी जतायी। उन्होंने तत्काल इसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिये है। एडीजी ने पुराने माल को नीलाम करने के निर्देश दिये। साथ ही ईनामी बदमाशों के मुकदमों के निस्तारण तथा जमीन से जुड़े मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। एडीजी ने बताया कि ईनामी अपराधियों की समीक्षा की गयी है जिसमें घोषित ईनाम की धनराशि बढ़ाये जाने तथा विवादित मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन त्यौहार पर सार्वजनिक रूप से कोई समारोह आयोजित नहीं होंगे। शनिवार और रविवार को लाँक डाउन में केवल राखी की दुकानें सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ खुला रह सकती है। जनपद सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलेगा। एडीजी ने कहा कि 5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्यक्रम को लेकर वहां किसी को भी जाने नहीं दिया जायेगा। जो लोग आमंत्रित किये गये है उन्हें ही जाने दिये जायेंगे। इसके लिये वाहनों की चेकिंग बार्डर पर की जायेगी। एडीजी ने कहा कि बकरीद को लेकर सार्वजनिक कुर्बानी कहीं भी नहीं होने दी जायेगी। इस पर सख्ती से रोक लगायी गयी है। मस्जिद में सामूहिक नमाज भी नहीं होगी। केवल पांच लोगों को ही नमाज अदा करने की इजाजत रहेगी। एडीजी ने यहां थाने में निरीक्षण और समीक्षा के दौरान दो घंटे तक रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, सीओ सदर अनुराग सिंह, सदर कोतवाल एसपी पटेल व थानाध्यक्ष एके सिंह मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज/-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in