back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्तों के हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठी नगरी

सावन का सातवां सोमवार: सावन माह के सातवें सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में दर्शन पूजन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा।

वाराणसी, हि.स.। सावन माह के सातवें सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में दर्शन पूजन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। कतारबद्ध श्रद्धालु हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष के बीच अपनी बारी आने पर मंदिर में पहुंच कर दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस बार शाम को बाबा विश्वनाथ के दरबार में उनका अर्धनारीश्वर रूप में श्रृंगार होगा।

नौ बजे के शृंगार में मिलेगा दर्शन

उल्लेखनीय है कि सावन माह में हर सोमवार को बाबा के अलग-अलग स्वरूप के शृंगार की परंपरा है। इसके तहत काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह में बाबा की अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में झांकी सजाई जाएगी। स्वर्णिम गर्भगृह में बाबा के इस विशिष्ट स्वरूप का दर्शन रात लगभग नौ बजे के शृंगार दर्शन में मिलेगा। मनु स्मृति में बाबा के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप का वर्णन है।

कांवरियों को झांकी दर्शन मिल रहा

सावन के सातवें सोमवार और पुरुषोत्तम मास में बाबा के दरबार में मंगला आरती के बाद स्वर्णमंडित गर्भगृह के कपाट खुलते ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है। मंदिर के गर्भगृह के बाहर से ही शिव भक्तों और कांवरियों को झांकी दर्शन मिल रहा है। पावन ज्योर्तिलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लोहे के पात्र लगाए गए है। इन पात्रों से होकर गंगाजल और पूजा सामग्री सीधे बाबा के ज्योर्तिलिंग तक पहुंच रही है। भक्तों को भीड़ के बावजूद कॉरिडोर परिसर में खुला माहौल मिलने से उनकी थकान चेहरे पर दिख नहीं रही। बाबा के दरबार में दर्शन पूजन के लिए रविवार देर शाम से ही लाइन लग गई। मंदिर के आसपास की गलियों में भी शिवभक्तों की भीड़ हर-हर महादेव का उदृघोष कर दर्शन पूजन के लिए बैरिकेडिंग में कतारबद्ध हो रही थी। दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान करने के लिए भी भीड़ जुटी रही। मंदिर के प्रमुख द्वारों से बाबा दरबार में भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती विभिन्न चेक पोस्ट पर की गई है। भीड़ मंदिर परिसर में जिगजैग कतार से आगे बढ़ाई जा रही है।

जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ रही

सावन माह के सातवें सोमवार पर महामृत्युंजय, गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, शूलटंकेश्वर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, जागेश्वर महादेव, त्रिलोचन महादेव, कर्दमेश्वर महादेव, गौतमेश्वर, सारंग महादेव, दपशुपतिनाथ सहित सभी प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ रही है। चौबेपुर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम में जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालुओं की अटूट कतार लगी हुई है। इन मंदिरों में मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक चलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...