लखनऊ, 02 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रान्त की सेवा भारती इकाई के कार्यकर्ताओं ने इस आपदा काल में जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट पहुंचाने के लिए मां अन्नपूर्णा रसोई शुरू की गई। निराला नगर को केंद्र बनाकर शुरू किए गए मां अन्नपूर्णा रसोई से पूरे लखनऊ को जोड़ दिया गया है और प्रतिदिन 700 से 800 भोजन पैकेट को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। इस अभियान से जुड़े संदीप अधिकारी ने बताया कि निराला नगर में रसोई बनाई गई है। यहां वे सभी जरूरतमंद लोग जैसे हॉस्पिटल में भर्ती पेसेंट एवं उनके अटेंडेंट, होम कोरन्टीन कोविड पेसेंट व उनके परिवार तक पका हुआ भोजन पहुंचाया जा रहा है। अगर किसी को भोजन पैकेटों की जरूरत हो तो मुझसे 8188882387 पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति के लिए भोजन किसी एक स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था मरीज के ठीक होने का बनी रहेगी और इसकी चिंता स्थानीय कार्यकर्ता करेंगे। बता दें कि मां अन्नपूर्णा रसोई की की निगरानी संघ के विभाग प्रचारक संजय जी की देखरेख में हो रही है। समय से भोजन पकने की व्यवस्था हनुमंत जी और शिव पाल जी के जिम्मेदारी पर है। ये वितरण में भी सहयोग कर रहे हैं। मरीजों तक भोजन पैकेट पहुंचाने की जिम्मेदारी अमरजीत, उज्ज्वल, राहुल यादव, आशीष राय, अमित शर्मा, गोपाल सिंह देख रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/शरद





