Seema Haider Love Story: PAK से सचिन के प्यार में भारत आई सीमा हैदर, सोशल मीडिया पर हो रहीं तरह-तरह की बातें

Pak Woman Seema Haider: पाकिस्तान की सीमा और हिन्दुस्तानी के सचिन की लव स्टोरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत में सोशल मीडिया पर सीमा और सचिन के प्यार को लेकर लोगों का रिएक्शन बटा हुआ है।
Seema Haider
Seema Haider

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  Seema Haider: पाकिस्तान की सीमा और हिन्दुस्तानी के सचिन की लव स्टोरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया से लेकर आम लोगों तक सभी को सीमा हैदर पर बात करते देखा जा रहा है। इस पुरी बात में कहीं चिंता है, तो कहीं प्यार। सोशल मीडिया पर कोई सीमा हैदर के पाकिस्तान से यहां आने के लिए उनका भारतीय युवक से प्यार को जिम्मेंदार मान रहा हैं, तो वहीं कुछ लोंग इनको सक की नज़र से देख रहें है। कई सोशल मीडिया हैडल तो सीमा हैदर को ISI और पाकिस्तान को एंजेट बता रहे है।

सचिन मीणा के प्यार में भारत आई सीमा हैदर

फिलहाल इन दिनों पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर सुर्खियों में है। सीमा को पबजी खेलते-खेलते एक भारतीय युवक से प्यार हुआ और वह आपने बच्‍चों को लेकर भारत चली आईं। अभी वह भारत के उत्‍तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा में रह रही हैं। जिस भारतीय शख्स के प्यार में पड़ने के बाद सीमा भारत आई, उसका नाम सचिन मीणा है। इतना ही नहीं, वह सचिन के लिए वह शाकाहारी बन गई है। हिंदू परंपराएं और रीति-रिवाज, सब सीखने के लिए अथक प्रयास कर रही है। पाकिस्तान से आने के बाद से ही सीमा हैदर भारतीय संस्कृति और जीवनशैली से प्रभावित हैं। सीमा ने न केवल हिंदू धर्म अपना लिया है, बल्कि अपना पसंदीदा खाना - चिकन बिरयानी, मांस और मछली भी छोड़ दिया है। पाकिस्तानी 'भाभी' पूरे दिल से भारतीय संस्कृति को अपनाने की कोशिश कर रही है और खुद को भारतीय समाज में आत्मसात करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

भारत में ही बच्चों संग रहना चाहती है सीमा

सीमा के बारे में जानकारी होने पर भारत से लेकर पाकिस्तान तक हड़कंप मच गया है। सीमा के पहले पति गुलाम हैदर सीमा के भारत आने का विरोध कर रहे हैं। वह अब पाकिस्‍तान और भारत सरकार से बच्‍चों को वापस मुल्‍क भेजने की गुहार लगा रहे हैं। इधर सीमा ने वापस पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है। सीमा का कहना है कि उन्‍होंने पूरे दिल से भारतीय संस्‍कृति को अपना लिया है और अब अपने बच्‍चों के साथ भारत में ही रहेंगी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी राय रख रहे हैं।

फिल्मी सचिन और सीमा कि प्रेम कहानी

सीमा हैदर और सचिन मीणा के जोड़े की प्रेम कहानी बेहद ही फिल्मी और दिलचस्प है। दोनों को कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन गेम प्लेयर अननोन्स बैटलग्राउंड (PUBG) खेलते समय एक-दूसरे से प्यार हो गया। वे इस साल की शुरुआत में मार्च में नेपाल में मिले और शादी कर ली। सीमा ने कहा, "यह बहुत लंबी और कष्टदायक यात्रा थी। मैं भी बहुत डरी हुई थी। मैं सबसे पहले कराची से दुबई गई, जहां हमने 11 घंटे तक इंतजार किया और सो नहीं पाई। इसके बाद हम पोखरा जाने से पहले नेपाल के लिए रवाना हुए, जहां मेरी मुलाकात सचिन से हुई।

नेपाल के रास्ते दिल्ली पहुंची सीमा

इसके बाद वह पाकिस्तान वापस चली गईं, वहीं सचिन नेपाल से भारत लौट आए। पाकिस्तान पहुंचने पर, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और अपने और अपने चार बच्चों के लिए फ्लाइट टिकट और नेपाल वीजा की व्यवस्था की। मई में, वह दुबई के रास्ते नेपाल पहुंची और पोखरा में कुछ समय बिताया। फिर उसने काठमांडू से दिल्ली के लिए बस ली और 13 मई को अपने बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा पहुंची जहां सचिन ने उसकी पाकिस्तानी पहचान बताए बिना उसके लिए किराए के मकान में रहने की व्यवस्था की थी।

सोशल मीडिया पर बटे है लोगों के रिएक्शन

भारत में सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्यार को लेकर लोगों का रिएक्शन काफी बटा हुआ है। कुछ लोग सीमा हैदर के भारत आने को पाकिस्तान और ISI की साज़िश बता रहें, तो वहीं कुछ का मनना है कि यह भारतीय युवक से प्यार में यहां तक आई है।

ट्विटर पर एक यूजर डॉ सैयद रिजवान अहमद लिखते है कि कोई माने या न माने लेकिन मुझे पूरा शक होता है कि ये सीमा हैदर एक पाकिस्तानी जासूस (मिशन पर) ही है। सरकार को इस ममले पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान में ले और जांच करना चाहिए । हम राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता से बिल्कुल भी खिलवाड़ नहीं कर सकते। इसकी जांच हो!

एक और ट्विटर यूजर खान सलमान ने लिखा भक्त और गोदी मीडिया इंटरव्यू पे इंटरव्यू ले रहा है, ये कोई ख़ुशिया मनाने का वक़्त नहीं है, इसके पीछे दुश्मनों की कोई चाल भी हो सकती है। #SimaHaidar #Sachin इन दोनों से पूछताछ करनी चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in