sdm-ramprakash-cuts-17-workers-of-the-municipality-who-were-absent
sdm-ramprakash-cuts-17-workers-of-the-municipality-who-were-absent

गैरहाजिर मिले नगर पालिका के 17 कर्मियों का एसडीएम रामप्रकाश ने काटा वेतन

चित्रकूट, 24 अप्रैल (हि.स.)। एसडीएम सदर/ईओ नगर पालिका कर्वी रामप्रकाश ने नगर पालिका परिषद कर्वी का औचक निरीक्षण किया। 17 कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर गैरहाजिरी का वेतन तत्काल प्रभाव से काटने के निर्देश दिये। शनिवार को एसडीएम सदर/ईओ नगर पालिका कर्वी रामप्रकाश ने नगर पालिका कर्वी का औचक निरीक्षण कर देखा कि कम्प्यूटर आपरेटर उमेश मिश्रा, कार्यालय सहायक रवि ज्ञानेन्द्र, कामता प्रसाद सोनी, शिवकुमार गुप्ता, फैजल सिद्दीकी, शारदा तिवारी, दीपक कुमार, शिवकुमार जाटव, गौरव श्रीवास्तव, अफसार खान, सौरभ सोनकर, लालबहादुर सरोज, अशरफ खान, धनपतलाल, नत्थू खां, श्रीमती सुषमा देवी व लवकुश प्रसाद गैरहाजिर मिले। उन्होंने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों से तीन दिन गैरहाजिरी का जवाब-तलब करते हुए गैरहाजिर समय का वेतन काटने के निर्देश दिये। हिन्दुस्थान समाचार /रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in