back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने नवनियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने नवनियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी के पदोन्नति में जो समस्याएं हैं उनका निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी भविष्य में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के पदों पर पदोन्नति की जा सके। उन्होंने कहा कि आप सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी शौभाग्यशाली हैं जो कि बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े हैं और विभाग के कार्यो को मेहनत से करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक भावी पीढ़ी के भविष्य को संवारने का काम करते हैं शिक्षक बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा प्रदान करते हैं। माता-पिता से ज्यादा शिक्षक की जिम्मेदारी बच्चों के प्रति होती है।

यह बातें डॉ. द्विवेदी ने बेसिक शिक्षा निदेशालय निशातगंज में नव नियुक्त शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व विकास पर आधारित 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी शिक्षक व शैक्षिक प्रशासन के बीच ब्रिज के रूप में कार्य करेंगे। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों की ब्लाक स्तर पर बेसिक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खण्ड शिक्षा अधिकारी मेहनत से काम करेंगे तो ब्लाक स्तर की शिक्षा व्यवस्था अच्छी होगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में बेहतर सुधार किये गये हैं। प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, बच्चों को बैठने हेतु फर्नीचर, विद्युत, चहारदीवारी, स्वच्छ शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं प्रदान करते हुए विद्यालय की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। शिक्षा हमारे समाज की आत्मा है जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को बुद्धिमान और चरित्रवान बनाना है। खण्ड शिक्षा अधिकारी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से करने का काम करेंगे। उन्होंने अन्त में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये।

सचिव बेसिक शिक्षा श्रीमती अनामिका सिंह ने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक की समस्याओं को सुनना चाहिए और उनका निराकरण कराने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक दिन कुछ नया सीखने को मिलेगा। सभी को हमेशा सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए, सीखने से ही जानकारी मिलती है।

निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सवेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यों की जानकारी अवश्य रखें उसके लिए आवश्यक है कि अध्ययन करते रहें और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। बेसिक शिक्षा बेहतर हो इसके प्रति हमेशा कार्य करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य को बेहतर ढंग से किया जाये, जिसे लोग हमेशा याद रखें।

निदेशक सी0 मैप सुश्री सुत्ता सिंह ने बताया कि 05 दिवसीय प्रशिक्षण में विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी क्या-क्या होती है इसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि बेसिक शिक्षा में काफी सुधार किया गया है और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है।

अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा श्रीमती ललिता प्रदीप ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व नव नियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...