sanskrit-bharati-scripture-enrichment-project-became-the-liaison-head-of-kashi-province-prof-braj-bhushan
sanskrit-bharati-scripture-enrichment-project-became-the-liaison-head-of-kashi-province-prof-braj-bhushan

संस्कृत भारती, शास्त्र संवर्धन प्रकल्प काशी प्रांत के संपर्क प्रमुख बने प्रो. ब्रजभूषण

वाराणसी, 05 मार्च (हि.स.)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के व्याकरण विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजभूषण ओझा को संस्कृत भारती, शास्त्र संवर्धन प्रकल्प काशी प्रांत का 'संपर्क प्रमुख' बनाया गया है। संस्कृत भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रो. हृदय रंजन शर्मा एवं शलाका परीक्षा के संयोजक प्रो. कृष्णकान्त शर्मा ने शुक्रवार को सम्पन्न हुए उपवेशन में ये जानकारी दी। प्रो. कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि प्रो. ओझा के संपर्क प्रमुख के दायित्व से संस्कृत भारती के मूल कर्तव्यों में सुचारु रूप से गति प्राप्त होगी। ज्ञातव्य हो कि प्राच्य विद्या संस्कृत(शास्त्रों) के संवर्धन एवं पोषण के लिये संस्कृत भारती एक सांस्कृतिक संस्था है, जो संस्कृत को पुनः बोलचाल की भाषा बनाने में निरंतर कार्य कर रही है। चमु कृष्ण शास्त्री ने समस्त विश्व में संस्कृत भाषा को पुनर्जीवित करने के लिये इस संस्था स्थापना की। संस्कृत भारत की अति प्राचीन भाषा है, किन्तु दुर्भाग्य से आधुनिक काल में इसकी उपेक्षा की जा रही है। स्व. बाबा साहब आप्टे संस्कृत के परम आग्रही थे और स्वयंसेवकों को संस्कृत सीखने तथा इसका प्रचार करने के लिए प्रेरित करते थे। इस कारण अनेक स्वयंसेवक इस दिशा में कार्यरत हुए और प्रान्तीय तथा स्थानीय स्तर पर भारत संस्कृत परिषद्, स्वाध्याय मंडलम्, विश्व संस्कृत प्रतिष्ठान इत्यादि अनेक कार्य प्रारम्भ किए गए। फरवरी, १९९६ में संस्कृत के क्षेत्र में कार्य करने वाले देश के सभी कार्यकर्ता दिल्ली में एकत्रित हुए जहां उपरोक्त संस्थाओं का विलय करके अखिल भारतीय स्तर पर "संस्कृत भारती' की स्थापना हुई। संस्कृत भारती का मुख्य उद्देश्य है। संस्कृत का प्रचार-प्रसार करना और संस्कृत-संभाषण सिखाकर इसे फिर से व्यावहारिक भाषा बनाना। जब लोगों के मन में संस्कृत के प्रति प्रेम जागेगा तो संस्कृति के प्रति भी स्वाभाविक प्रेम उत्पन्न होगा। देश के सभी प्रान्तों में संस्कृत भारती का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in