sanitation-campaign-is-being-given-momentum-in-metropolis-mayor
sanitation-campaign-is-being-given-momentum-in-metropolis-mayor

महानगर में सेनिटाइजेशन अभियान को दी जा रही है गति : महापौर

— नगर निगम के छह जोन में हुआ सेनेटाइजेशन कानपुर, 31 मई (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए बराबर सेनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान लगातार गति दी जा रही है और सोमवार को भी महानगर के छह जोन में सेनिटाइजेशन किया गया। इसके साथ ही जागरुकता कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं। यह बातें सोमवार को महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कही। उन्होंने बताया कि नगर निगम समस्त कन्टेनमेन्ट जोनों में रोस्टर तैयार कराकर जेटिंग मशीन/एन्टी स्माॅग गन मशीन के माध्यम से जोनवार स्थलों पर सेनेटाइजर का कार्य कराया जा रहा है। जोनवार एन्टी स्माॅग गन मशीन से कार्य, व्यवसायिक क्षेत्र, केन्टनमेन्ट जोन एवं जोन के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों, सब्जीमण्डी, फलमण्डी, व्यवसायिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, थाना एवं प्रशासनिक कार्यालयों आदि में बडी जेटिग/फाॅग मशीन से युद्वस्तर पर कुल 72 सेनेटाइजिंग का कार्य कराया गया। साथ ही जोन संख्या एक से छह के अन्तर्गत 146 स्प्रै मशीन के माध्यम से 7,380 स्थलों पर कुल 7,452 स्थलों पर सेनेटाइजिंग का कार्य कराया गया। साथ ही जोन संख्या-1 से 6 के अन्तर्गत जेटिग मशीन/एन्टी स्माॅग गन मशीन के माध्यम से 72 स्थानो पर एवं 146 स्प्रै मशीन के माध्यम से 7,380 स्थलों कुल 7,452 स्थलो पर सेनेटाइजिंग का कार्य कराया गया। इसके साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें कि कुल 2,220 सफाई कर्मचारियों को लगाकर नालियों/सड़क/गलियों की सफाई कराकर लगभग 105 एम0टी0 कूडा उठान कराकर कूडा अड्डो तक पहुंचाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in