Sanitary pads given to girls in Rohania, made aware about health
Sanitary pads given to girls in Rohania, made aware about health

रोहनिया में छात्राओं को दिया गया सेनेटरी पैड, स्वास्थ्य को लेकर किया गया जागरूक

वाराणसी,05 जनवरी (हि.स.)। रोहनिया आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के टोडरपुर स्थित कृषक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं के बीच सामाजिक संस्था महिला सशक्तिकरण सेवा समिति की सदस्यों ने सेनेटरी पैड वितरित किया। संस्था की उपाध्यक्ष ममता सिंह तथा अध्यापक शालिनी सिंह ने छात्राओं को सेनेटरी पैड के प्रयोग के बारे में बताया अच्छी सेहत के लिए भी जागरूक किया। ममता सिंह ने बताया कि संस्था में दिव्यांग एवं गरीब छात्राओं को नि:शुल्क ब्यूटीशियन, सिलाई, हस्त शिल्पकला का प्रशिक्षण दिया जाता है। पिछले दो सालों में 2000 छात्राओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया। उन्होंने बताया कि संस्था से प्रशिक्षित लड़किया, महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर बनकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को हुनरमंद बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण लड़कियों और छात्राओं में 2000 सेनेटरी पैड बांटा गया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in