saket-festival-celebrated-of-brahmalin-mahant-in-nagwa
saket-festival-celebrated-of-brahmalin-mahant-in-nagwa

नगवां में ब्रह्मलीन महंत का मनाया गया साकेत उत्सव

वाराणसी, 13 मई (हि.स.)। नगवां स्थित करतरिया बाबा आश्रम के महंत सीताराम दास महाराज का साकेत उत्सव गुरूवार को मनाया गया। महंत एक मई को ब्रह्मलीन हो गए थे। उनके साकेत उत्सव में नगवां स्थित करतरिया बाबा आश्रम में दंडी स्वामी और अन्य सन्तों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में काशी के संतों महंतों ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। संतों ने कहा कि महंत सीताराम दास महाराज जीवन पर्यंत सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में लगे रहे। भदैनी स्थित शिव हनुमान मंदिर के महंत डॉ. श्रवण दास महाराज ने बताया कि सीताराम दास महाराज एक अच्छे साधक थे, जीवन पर्यन्त सतानत धर्म व उसकी संस्कृति के प्रचार प्रसार में लगे रहे है। उनका जाना एक अपूरणीय छति है। वह रामानंदी संप्रदाय के तपोनिष्ट संत थे। आए हुए संतों का आभार वर्तमान महंत कौशल किशोर दास ने जताया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in