back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैलट अस्पताल में कोरोना मृतकों को लगाए गएं रेमडेसिविर इंजेक्शन, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

— तीन सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन, मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट कानपुर, 12 जून (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोराना की दूसरी लहर में भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। अबकी बार तो कोरोना मृतकों के नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन निकाल लिए गये। मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया तो हैलट अस्पताल के जिम्मेदारों के हाथ—पाव फूल गये। प्राचार्य ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है और कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिछले काफी दिनों से विवादों में रहे कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध हैलट अस्पताल के नाम पर एक और दाग लग गया है। अब मामला कोरोना काल में संजीवनी कहे जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी से जुड़ा है। यहां पर डॉक्टरों ने मृतकों को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगा दिए। सुनने में यह अजीब जरुर लग रहा होगा, लेकिन यह कारनामा हैलट अस्पताल में अंजाम दिया गया। दरअसल मरीजों के मरने के बाद भी उनके नाम पर कई दिनों तक इंजेक्शन लगाए जाते रहे। जिनके ब्लैक मार्केटिंग किए जाने की बात कही जा रही है। आपको बता दें कि कानपुर के हैलट अस्पताल में कोरोना की दूसरी लहर के पीक के दौरान मारामारी की स्थिति बनी हुई थी। इसी समय में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के चलते लोग परेशान थे। इस इंजेक्शन को ऐसे लोगों के लिए लाइफ सेविंग माना जा रहा था जिनमें ऑक्सीजन की कमी हो रही थी। ऐसे में मार्केट में यह इंजेक्शन कई गुना मंहगे दामों पर बेचे जा रहे थे। इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग के आरोप में हैलट अस्पताल के नर्सिंग स्टॉफ सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। जिसके बाद अब मृतकों के नाम पर इंजेक्शन इश्यू किए जाने का मामला सामने आ रहा है। कई मरीजों की मौत के बाद भी उनके कागजों पर इंजेक्शन इश्यू किए जाने के दस्तावेजी सुबूत सामने आने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आरबी कमल ने सभी मरीजों के रिकॉर्ड मंगवाने के साथ जांच कमेटी का गठन कर दिया है। सत्यता आने पर मीडिया के सामने रखा जाएगा मामला प्राचार्य ने बताया कि हम लोगों ने जैसा देखा है उसके अनुसार छह—सात लोगों का लिस्ट में नाम है। जिनके मौत के बाद रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी किये गये हैं। इसके लिए जांच कमेटी बैठा दी गई है। लिस्ट में एक नाम डॉक्टर राजतिलक हैं जो कि जिंदा हैं उनको मृत बताया गया है। एक विनीता ठाकुर हैं जो कि हमारे डॉक्टर केसी श्रीवास्तव इलाहाबाद के साले की बेटी थी जिनकी मौत 29 को हुई थी, लिस्ट में 26 को मौत दिखा रहे हैं। सभी की सारी बीएसटी निकलवाई हैं और पूरा रिकॉर्ड निकलवा रहे हैं। सत्यता को पता करके मैं मीडिया के सामने पूरा मामला रखूंगा। मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और वहां से फोन भी आया है। जो इंजेक्शन जारी किए गए हैं उनके नाम से ही जारी है या नहीं, कब—कब लगे हैं। इन सभी बिन्दुओ पर जांच हो रही है। सीएमएस, नोडल अधिकारी और न्यूरोसाइंस के अधिकारी इसमें जांच कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵