recite-ballads-in-the-glory-of-fatima-in-qasida-khani39s-court
recite-ballads-in-the-glory-of-fatima-in-qasida-khani39s-court

कसीदा खानी की महफिल में फातिमा की शान में कसीदे सुनाएं

वाराणसी, 06 फरवरी (हि.स.)। पैगम्बर मोहम्मद साहब की बेटी जनाब ए फातिमा की विलादत की खुशी में शनिवार को महफिल का आयोजन हुआ। जिसमें शिया समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ शिरकत किया। तेलियानाला स्थित स्व. प्रोफेसर बदरूल हसन के निवास पर आल इण्डिया कसीदाखानी के महफिल में मौलाना अकील ने मगरिब की नमाज पढ़ाई। दुबई के नजमी आब्दी, शोएब दहलवी, हैदर किरतपुरी, प्रोफेसर ऐनुल हसन, सोहैल बस्तवी ने जनाब ए फातिमा की शान में कसीदे सुनाएं। स्थानीय शायरों में दिलकश बनारसी, अजीज हैदर, अतश बनारसी, मेंहदी बनारसी, अतहर बनारसी, अंसार बनारसी, वफा बनारसी ने भी अपने कलाम सुनाएं। मौलाना शम्सी बनारसी ने अतिथियों का आभार जताया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी सैयद फरमान हैदर ने बताया कि महफिल का सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा। जिसमें शब्बीर ओ सफदर के अजाखांने पर महिलाओं की महफिल का आयोजन होगा। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in