rani-revathi-devi39s-winning-contestant-student-honored
rani-revathi-devi39s-winning-contestant-student-honored

रानी रेवती देवी के विजेता प्रतिभागी छात्र हुए सम्मानित

प्रयागराज, 12 मार्च (हि.स)। विद्या भारती से सम्बद्ध रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर में “श्री संस्कार वाटिका न्यास“ द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विजेता चार छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता के अनुसार विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ऋषभ पांडेय ने प्रथम स्थान, स्वाति यादव एवं आकाश पांडेय ने द्वितीय तथा स्वाति यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने सम्मानित किया एवं उन्हें विद्यालय परिवार सहित शुभकामनाएं प्रदान की। संस्था अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि “श्री संस्कार वाटिका न्यास“ जो निःशुल्क शिक्षा के प्रकल्प को लेकर समाज के ऐसे बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है, साथ ही निर्धन और असहाय हैं और बच्चों के मानसिक विकास हेतु सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करती है। कार्यक्रम का संचालन मानसिंह यादव ने किया। इस अवसर पर संस्था सदस्य आनंद दुबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in