back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नरेन्द्र तोमर का राहुल गांधी पर करारा हमला, कहा- उन्हें लोकतंत्र की भी सामान्य समझ नहीं

कृषि मंत्री ने दावा किया कि देश के किसानों की आय दोगुनी से अधिक हुई है, इसको इस प्रकार समझा सकता है कि एमएसपी डेढ़ गुना हो गया है।

आजमगढ़, हिन्दुस्थान समाचार। जिले के दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने जहां एक तरफ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, तो वहीं कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला भी बोला। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए दुर्भाग्य बताया और कहा कि उन्हें लोकतंत्र की सामान्य समझ भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पहले से अधिक सीटों के साथ मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। आजमगढ़ के सर्किट हाउस में सोमवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माहौल बहुत सुधर गया है। विकास की तरफ प्रदेश आगे बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था भी दुरुस्त है, इंडस्ट्रीज बाहर से आकर निवेश भी कर रही हैं।

कांग्रेस के लिए राहुल गांधी दुर्भाग्य, लोकतंत्र की भी सामान्य समझ नहीं

कृषि मंत्री ने दावा किया कि देश के किसानों की आय दोगुनी से अधिक हुई है, इसको इस प्रकार समझा सकता है कि एमएसपी डेढ़ गुना हो गया है। किसानों के खाते में छह हजार सालाना दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कई योजनाएं हैं, जिनका 100 प्रतिशत लाभ किसानों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल को देश के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। कृषि मंत्री ने राहुल गांधी को कांग्रेस का दुर्भाग्य बताया और कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, लेकिन उनको लोकतंत्र की सामान्य समझ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में इमरजेंसी पर राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों की टिप्पणी क्या है। इसका वो जवाब दें, फिर लोकतंत्र की दुहाई दें।

विपक्षी दल हो गए हैं आइसोलेट

वहीं कांग्रेस के कर्नाटक की जीत का क्रम आगे जारी रहने पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि खुद कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने कहा है कि एक बार कहीं जीत जाओ तो जरूरी नहीं कि आगे भी जीत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आइसोलेट हो गए हैं। महागठबंधन पर केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में आकर क्या करेंगी, कौन उनको वोट देगा। ऐसा कुछ नहीं है। ये केवल क्षुद्र राजनीति के चलते एकजुटता दिखाने का कोई मतलब नहीं है और यह भी चुनाव से पहले तक नहीं रहेगा।

नरेंद्र मोदी की सरकार में नहीं हुआ एक भी घोटाला

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि यूपीए की सरकार घोटालों की सरकार थी, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ। कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। उनको तकलीफ इसलिए है कि 11 करोड़ किसानों के खातों में ढाई लाख करोड़ रुपये गये। कांग्रेस की सरकार होती तो 50 हजार करोड़ भी नहीं पहुंच पाता। दो लाख करोड़ दलाल के पास जाता। अब दलालों की दलाली समाप्त हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश में 80 में 80 लोकसभा जीतने के दावे पर कृषि मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद वह कहां खड़े हैं, इसी प्रकार से लोकसभा चुनाव होगा आप देख लीजिएगा कि वह कहां खड़े रहेंगे। अगर अखिलेश बार-बार सवाल पूछते हैं तो समझना चाहिए कि उनको सरकार में रहना चाहिए था लेकिन वह नहीं है। कृषि मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल तमाम सवाल खड़े करते हैं, लेकिन यह कोई समाधान या हल नहीं निकालते हैं, केवल मुद्दा बनाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵