राफेल के आने पर मुख्यमंत्री योगी बोले-शस्त्र से रक्षित राष्ट्र में ही शास्त्र चिंतन संभव
राफेल के आने पर मुख्यमंत्री योगी बोले-शस्त्र से रक्षित राष्ट्र में ही शास्त्र चिंतन संभव

राफेल के आने पर मुख्यमंत्री योगी बोले-शस्त्र से रक्षित राष्ट्र में ही शास्त्र चिंतन संभव

लखनऊ, 29 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई शिक्षा नीति और राफेल के भारत में आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि भारत की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं के आलोक में केंद्रीय कैबिनेट ने 'नई शिक्षा नीति-2020' को मंजूरी दे दी है। यह नीति नए भारत के निर्माण व सर्वसमावेशी शिक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। एक सुदृढ़ शिक्षा नीति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनन्दन। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री के विशेष प्रयासों से राफेल विमान भारत आने पर उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे शास्त्र चिंता प्रवर्तते' अर्थात शस्त्र से रक्षित राष्ट्र में ही शास्त्र चिंतन संभव है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in