back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पॉजिटिव रेलकर्मी और परिवार के संक्रमित सदस्यों का हर संभव मदद करें : महाप्रबंधक

प्रयागराज, 18 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने रविवार को कोविड-19 की समीक्षा करते हुए सभी मंडलों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पॉजिटिव रेलकर्मी और परिवार के संक्रमित सदस्यों की लगातार निगरानी और हरसंभव इलाज एवं सहायता मुहैया कराई जाए। महाप्रबंधक ने अपर महाप्रबंधक रंजन यादव, सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज, झांसी और आगरा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे पर कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। कहा कि स्टेशनों और फील्ड में कार्यरत रेलकर्मी से लगातार संवाद किया जाए और इस कठिन समय में रेलकर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को लगातार प्रोत्साहित किया जाए। इस दौरान मण्डल रेल प्रबंधकों एवं प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों ने सुरक्षित एवं कुशल रेल संचालन के लिए रेल परिचालन एवं अनुरक्षण के दिशा में उठाए गए कदमों को साझा किया और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। महाप्रबंधक ने कहा कि हमें लगातार कोविड-19 की स्थिति ध्यान में रखते हुए कार्य करना होगा और निर्णय लेने होंगे। जिससे सुरक्षित और कुशल रेल परिचालन निर्बाध रूप से चलता रहे। बैठक के दौरान कोविड-19 आईसोलेशन कोच पर भी चर्चा की गई और मंडलों ने पुष्ट किया की आवश्यकतानुसार इन कोचों को राज्य सरकार को उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे पर कोविड-19 से उत्पन्न सभी स्थितियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। महप्रबंधक ने संरक्षित रेल संचालन और रेलकर्मियों के स्वास्थ से जुड़े अन्य आवश्यक मुद्दों पर तुरंत निर्णय लेने के लिए निर्देशित किया है। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...