back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

25 मार्च को बागपत में महापंचायत में आएंगी प्रियंका वाड्रा

बागपत, 23 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 25 मार्च को असारा गांव में किसान महापंचायत में आएंगी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने मंगलवार को खेकड़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक में महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र अवाना ने मंगलवार को खेकड़ा में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को असारा में किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर आज मजबूर हो गया है। केंद्र व राज्य सरकार ने उसे हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है। नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे लाखों किसान कानून रद्द कराने की मांग को लेकर सड़कों पर भटक रहे है। सरकार कानूनों को लेकर हठधर्मिता दिखा रही है। भाजपा सरकार ने सरकारी मशीनरी को भी योजना गिनाने पर लगा दिया है। जनता इस भ्रष्टाचार व महँगाई वाली सरकार को जड़ से उखाड़ देगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, अनिल देव त्यागी, श्याम दत्त शर्मा, कपिल शर्मा, दीपक कुमार, अजय शर्मा, अनिल कुमार, ब्रजपाल, देविंदर दब्बू, अरुण गुप्ता, मोहित त्यागी, नीतीश शाण्डिल्य, ब्रजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

Advertisementspot_img

Also Read:

बागपत खाप पंचायत का सख्त आदेश, लड़कों पर हाफ पैंट और स्मार्टफोन की रोक, शादियों में फिजूल खर्च भी नहीं चलेगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बागपत की बड़ौत खाप पंचायत ने समाज सुधार और सांस्कृतिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए कई सख्त फैसले लिए हैं। पंचायत...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...