back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अशरफ को लेने बरेली पहुंची प्रयागराज पुलिस, बुधवार को होगी कोर्ट में पेशी

प्रयागराज में हुए उमेश पाल और दो गनर की हत्या के मामले में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को लेने के लिए बुधवार को प्रयागराज पुलिस बरेली पहुंच गई है।

बरेली, एजेंसी। प्रयागराज में हुए उमेश पाल और दो गनर की हत्या के मामले में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को लेने के लिए बुधवार को प्रयागराज पुलिस बरेली पहुंच गई है। सभी पुलिस कर्मी बॉडी कैमरे से लैस हैं, जो केंद्रीय कारागार दो पर पहुंची है। कानूनी प्रकिया के तहत अशरफ का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद उसे सड़क मार्ग से प्रयागराज लाया जाएगा।

बता दें कि इसी मामले में उसके भाई माफिया अतीक अहमद को लेने के लिए प्रयागराज पुलिस अहमदाबाद मंगलवार को पहुंची थी। जहां से उसे कड़ी सुरक्षा में लेकर सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। दोनों भाईयों को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में बुधवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाना है। इस वक्त अतीक अहमद झांसी पुलिस लाइन में मौजूद है। झांसी से उसे लेकर पुलिस प्रयागराज के लिए रवाना हो चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP के संजय सिंह ने उठाया शंकराचार्य के अपमान का मुद्दा, योगी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने अपने साथ बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया है, जिसके...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵