प्रतापगढ़, 27 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने मंगलवार को अपने विधायक निधि से एक करोड़ रुपये स्वास्थ्य विभाग को दिए है। इस पैसे का उपयोग कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सा सम्बन्धी कार्य मे प्रयोग में लाया जा सकेगा। इसके पहले विधायक धीरज ओझा ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर हर संभव सहयोग किये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद को भुलाकर सिर्फ और सिर्फ यह सोचना चाहिए कि हम किसी की मदद कैसे कर सकते हैं। विधायक ने मदद के लिए इंटरनेट मीडिया पर जो नम्बर जारी किए हैं। उनमें कोविड कमांड- 9044406400, 9044490800, एंबुलेंस कॉर्डिनेटर 6386754119 के साथ ही अपने मेडिकल प्रतिनिधि का नम्बर 9415009506 भी शामिल है। क्षेत्र के लोगों से कहा है कि कभी भी फोन पर संपर्क कर सकते हैं। भाजपा ने प्रतापगढ़ के लिए मनोज कुमार को हेल्पलाइन का प्रभारी बनाते हुए 8127007825 नंबर जारी किया है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र




