back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मैदान में उतरेगी प्रसपा

– पंचायत चुनाव में इमानदार छवि के उम्मीदवारों का किया जाएगा समर्थन कानपुर, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां इस चुनाव को लेकर संजीदा हैं। इसी क्रम में प्रगतिशील पाटी लोहिया ने भी पंचायत चुनाव का जनपद में फैसला लिया है। पार्टी का मानना है कि पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की जाएगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया नगर ग्रामीण के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति की अध्यक्षता में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार एक आवश्यक मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर आयोजित की गई, जिसमें जिला संगठन के पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं विधानसभाओं के अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष एवं वार्डों के अध्यक्षों के साथ कार्यों के प्रति एवं पार्टी की सदस्यता अभियान में तेजी एवं पार्टी के प्रचार प्रसार एवं संगठन को मजबूत करने व होने वाले ग्राम सभाओं के जिला पंचायत चुनाव मे अधिक से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया। जिला संगठन सभी 32 सीटों पर जिला पंचायत सदस्य लड़ाने का लक्ष्य रखा है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। सभी सीटों पर आवेदन पत्र प्राप्त करके जिला संगठन एवं जनपद के वरिष्ठ नेताओं की आम राय से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति पर सभी सीटों में प्रत्याशी घोषित होंगे। चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारी आवेदन पत्र फार्म जिला पार्टी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व मंत्री एवं जोनल प्रभारी शिव कुमार बेरिया ने कहा जिला पंचायत चुनाव के पश्चात हम सभी साथियों को विधानसभा के चुनाव की तैयारियों में लग जाना है हमारा लक्ष्य 2022 विधानसभा चुनाव है। इस दौरान अशोक यादव, राजपाल यादव, राम प्रकाश मिश्रा, सलीम अहमद, जमील अहमद, आकाश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...